शारदीय नवरात्र के साथ पूरे देश में छा जाता है डांडिया का डंका

शारदीय नवरात्र का त्योहार देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। इसके साथ ही डांडिया बीट्स के दिन-रात लौट आए हैं। दरअसल गुजराती लोकसंस्कृति की यह लहर बड़े शहरों से निकलकर छोटे शहरों तक पहुंच गई है।

Share This Article:

नई दिल्ली: आज से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो चुकी है। नवरात्रि का त्योहार आते ही चारों तरफ खुशी और उमंग की लहर दौड़ जाती है। नौ दिनों तक चलने वाला यह त्यौहार पूजा-पाठ और भक्ति के साथ एक ऐसा मौका होता है जब लोग सजधज कर गरबा और डांडिया के रंग में डूब जाते हैं। खासतौर पर महिलाएं और लड़कियां महीनों पहले से तैयारी शुरू कर देती हैं। कपड़े, ज्वेलरी, मेकअप और हेयरस्टाइल सब कुछ खास होता है। हर साल गरबा नाइट में एक से बढ़कर एक स्टाइलिश लुक्स देखने को मिलते हैं। साथ ही मन में ढोल-नगाड़ों, गरबा की आवाज और रंग-बिरंगी रोशनी की झलक आने लगती है।

देवी मंदिर सजे

शारदीय नवरात्र को लेकर देशभर के देवी मंदिर रंग बिरंगी रोशनी और फूल-मालाओं से सजे हैं। मंदिरों के बाहर प्रसाद, पूजन सामग्री आदि की दुकानें भी लग गईं हैं। विभिन्न मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर होने लगा है। मंदिर के चारों ओर पूजन सामग्री की दुकानों पर विशेष रौनक देखने को मिल रही है। नारियल, चुनरी, कलश, धूप-बत्ती, पुष्पमालाएं और सजावटी सामान खरीदने के लिए श्रद्धालु सुबह से ही दुकानों पर जुटने लगे। इस मौके पर फल की दुकानों पर भी भीड़ देखी जा रही है।

शारदीय नवरात्र पर डांडिया का डंका

दिल्ली अशोक विहार में, रामलीला कमेटी अशोक विहार फेस 2 के रामलीला स्थल पर कमेटी के द्वारा नवरात्र के पहले दिन डांडिया का आयोजन किया गया। यहां महिला पुरुष व बच्चों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ गरबा व डांडिया खेलते हुए जमकर आनंद लिया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं एवं पुरुषों ने गुजराती, धार्मिक व फिल्मी धुन पर खूब थिरकते। जिसस माहौल खुशनुमा हो गया। डांडिया के दौरान जहां गायकों ने अपनी मधुर आवाज से संमा बांध दिया वहीं हे नाम रे सबसे बड़ा तेरा नाम, ओ शेरा वाली ऊंचे डेरा वाली, बिगड़े बना दे मेरे काम नाम रे… पर लोग जमकर झूमे। कार्यक्रम का उद्घाटन सामाज सेवी विवेक मंगल व अजय गुप्ता ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष व सांसद नरेश बंसल एवं भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश के कोषाध्यक्ष सतीश गर्ग सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर नरेश बंसल ने कहा कि श्री राम का चरित्र, कर्तव्यनिष्ठ ,कर्म प्रधान, आदर्शों एवं मर्यादाओं से युक्त अति विनम्र व प्रेम प्रधान है। रामलीला के मुख्य संरक्षक  सुरेंद्र पाल गुप्ता अरुण बंसल,अध्यक्ष अशोक गर्ग व महामंत्री अनिल यादव ने सभी को महापर्व नवरात्रि की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर रामलीला के निदेशक नितिन बत्रा ,मेला अध्यक्ष चंदन शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रदीप गोयल , ऊषा गोयल, सुमेधा गर्ग, संदीप गुप्ता,विजय बंसल, देवराज,प्रवीण कुमार सिंह, राकेश गुप्ता,  घनश्याम गुप्ता , पंकज वासिया,समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

भागलपुर में बढ़ा डांडिया का चलन

नवरात्र का त्योहार देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। इसके साथ ही डांडिया बीट्स के दिन-रात लौट आए हैं। दरअसल गुजराती लोकसंस्कृति की यह लहर शारदीय नवरात्र में डांडिया का चलन बिहार में बढ़ रहा है। इसी कड़ी में दुर्गापूजा के मौके पर गरबा नाइट्स और डांडिया का प्रचलन भी पिछले कुछ वर्षों में भागलपुर बढ़ते हुए देखा जा रहा है। इस बार भी शहर में कई जगहों पर इसका आयोजन पूजा के दौरान किया जा रहा है।

गुजराती संस्कृति के साथ ही बिहार के मिथिलांचल

इस साल गुजराती संस्कृति के साथ ही बिहार के मिथिलांचल और अंगिका की झलक भी दिखाई दे रही है। प्रस्तुति की शुरुआत झिझिया नृत्य के साथ और बंगाली लोक नृत्य के बाद देवी स्तुति और आराधना से हुई। भागलपुर में शहर के बीच एक होटल में महिलाओं ने माँ दुर्गा के आगमन का जबरदस्त जश्न मनाया। पारंपरिक परिधानों में महिलाओं ने डांडिया खेलकर व नृत्य प्रस्तुति से अपने उत्साह में चार चांद लगाए।

आयोजनकर्ता प्रिया सोनी ने कहा कि नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 रूपों की उपासना के साथ ही गरबा-डांडिया की तैयारियां भी शुरू हो जाती हैं, जैसे ही डांडिया नाइट की बात आती है, आंखें चमक उठती हैं और दिल खुश हो जाता है। नवरात्रि के दौरान शहर में जगह-जगह पर डांडिया की धूम देखने को मिलती है। नवरात्रि के दौरान डांडिया का भी एक अलग ही मजा होता है। वे बताती है कि इस बार हम लोगों ने खास इंतजाम किया है जिसमें परंपरा और संस्कृति को भी ध्यान में रखते हुए आयोजन किया जा रहा है।

डांडिया महोत्सव से वातावरण श्रद्धा, उमंग और उत्साह से भरा रहा। रंगीन रोशनी, भव्य सजावट और पारंपरिक संगीत ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया। आयोजन ने न केवल सांस्कृतिक धरोहर को जीवित रखा, बल्कि समाज में एकता और उत्सव की भावना को भी प्रबल किया। गुजरात, कोलकाता जैसी जगहें नवरात्रि के दौरान भव्य आयोजनों के लिए मशहूर हैं, लेकिन, अब धीरे-धीरे बड़े शहरों से निकाल कर छोटे शहरों में भी होने लगा है। आप अगर भागलपुर में हैं तो यहां भी डांडिया नाइट का लुत्फ उठा सकते हैं।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.