नवरात्रि पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने झंडेवाला मंदिर में दर्शन किया

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने झंडेवाला मंदिर में मां दुर्गा से दिल्लीवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। भजन क्लबिंग में शामिल हुईं और, कहा, इसमें युवाओं की बढ़ती भागीदारी प्रेरणादायक है।

Share This Article:

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को चैत्र नवरात्रि के पहले दिन झंडेवाला मंदिर पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन किए। उन्होंने माता से दिल्लीवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना की और देवी शक्ति के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

नवरात्रि का पर्व भारतीय संस्कृति, श्रद्धा और शक्ति का प्रतीक है

मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्रि का पर्व भारतीय संस्कृति, श्रद्धा और शक्ति का प्रतीक है, जो हमें सकारात्मक ऊर्जा, आत्मबल और समाज की सेवा के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कामना की कि मां दुर्गा का आशीर्वाद दिल्ली के हर परिवार पर बना रहे और सभी के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आए। दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने झंडेवाला मंदिर के निकट आयोजित भक्ति संगीत कार्यक्रम भजन क्लबिंग में भी भाग लिया। इस अवसर पर भक्ति गीतों और भजनों की मधुर प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।

भक्ति संगीत समाज में एकता, शांति और सद्भाव को मजबूत करता है

मुख्यमंत्री ने कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक आयोजन समाज को जोड़ने और सकारात्मक ऊर्जा फैलाने का कार्य करते हैं। भक्ति संगीत न केवल हमारी परंपराओं को जीवंत रखता है, बल्कि समाज में एकता, शांति और सद्भाव को भी मजबूत करता है।

भजन क्लबिंग में युवाओं में जो उत्साह और भागीदारी देखने को मिल रही है, वह सराहनीय और प्रेरणादायक है

उन्होंने कहा कि भजन क्लबिंग जैसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं में जो उत्साह और भागीदारी देखने को मिल रही है, वह अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायक है। यह पहल आने वाली पीढ़ियों को भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसे आयोजनों को निरंतर प्रोत्साहन देती रहेगी।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.