सीआईएसएफ के कार्मिकों की सेहत और कार्यक्षमता को मिलेगा ‘आयुष’ का कवच

नई दिल्ली स्थित सीआईएसएफ मुख्यालय में बल और भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते का मुख्य उद्देश्य कठिन परिस्थितियों में तैनात जवानों की जीवन गुणवत्ता में सुधार करना और उन्हें तनावमुक्त रखना है।

Share This Article:

नई दिल्ली | केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों और उनके परिवारों के बेहतर स्वास्थ्य और मानसिक कल्याण की दिशा में आज एक बड़ा कदम उठाया गया है।

नई दिल्ली स्थित सीआईएसएफ मुख्यालय में बल और भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते का मुख्य उद्देश्य कठिन परिस्थितियों में तैनात जवानों की जीवन गुणवत्ता में सुधार करना और उन्हें तनावमुक्त रखना है।

इस अवसर पर सीआईएसएफ की ओर से महानिरीक्षक (प्रशासन) प्रतिभा अग्रवाल तथा आयुष मंत्रालय की ओर से सलाहकार (आयुष) डॉ. ए. रघु ने आधिकारिक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए।

कठिन चुनौतियों के बीच ‘समग्र स्वास्थ्य’ का मंत्र

यह समझौता एक व्यवस्थित ढांचे के रूप में कार्य करेगा, जिसके तहत योग और आयुर्वेद जैसी प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को जवानों के दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाएगा।

सीआईएसएफ के जवान अक्सर औद्योगिक क्षेत्रों, हवाई अड्डों और संवेदनशील प्रतिष्ठानों में अत्यधिक तनावपूर्ण और चुनौतीपूर्ण माहौल में काम करते हैं।

इस पहल के प्रमुख लाभ:

  1. नियमित योग सत्र और वेलनेस कार्यक्रम
  2. वैज्ञानिक तरीके से तनाव प्रबंधन
  3. आयुष आधारित उपायों से बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता
  4. आयुष परामर्श और पंचकर्म जैसी चिकित्सा सुविधाओं तक पहुंच
  5. स्वस्थ जीवनशैली और रोगों की रोकथाम पर जागरूकता अभियान
  6. बेहतर जीवन गुणवत्ता, फिटनेस और समग्र स्वास्थ्य

विशेषज्ञता और आधारभूत संरचना का संगम

समझौते के तहत आयुष मंत्रालय तकनीकी विशेषज्ञता, प्रशिक्षित मानव संसाधन और उपचार प्रोटोकॉल प्रदान करेगा। वहीं, सीआईएसएफ अपनी इकाईयों में वेलनेस कैंप और कार्यशालाओं के आयोजन के लिए आवश्यक प्रशासनिक सहयोग और बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराएगा।

नेतृत्व का विजन: “स्वस्थ बल ही सक्षम बल”

सीआईएसएफ के महानिदेश प्रवीर रंजन ने इस अवसर पर कहा: “यह बल के लिए एक ऐतिहासिक शुरुआत है। आधुनिक चिकित्सा के साथ आयुष पद्धतियों को जोड़कर हम अपने कार्मिकों को उपचार और निवारक स्वास्थ्य का सर्वोत्तम लाभ दे रहे हैं। स्वस्थ बल ही वास्तव में एक सक्षम बल होता है।”

आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने आयुर्वेद की वैज्ञानिक प्रमाणिकता पर जोर देते हुए कहा कि कोविड-19 के दौरान इन उपायों ने अपनी प्रभावशीलता साबित की है।

उन्होंने विश्वास जताया कि यह साझेदारी सीआईएसएफ कार्मिकों को अपने दायित्वों के लिए सदैव शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार रखेगी।

DISHA ROJHE

disharojhe007@gmail.com

I am a detail-oriented Content Writer with professional experience in digital and broadcast news media. I have worked with reputed platforms including News18, Live India, and 8PM News, where I contributed as a content writer, crafting engaging, informative, and audience-focused content.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.