मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर मुहिम तेज

सुव्‍यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम, स्‍वीप के रूप में अधिक जाना जाता है। यह भारत में मतदाता शिक्षा, मतदाता जागरूकता का प्रचार-प्रसार करने एवं मतदाता की जानकारी बढ़ाने के लिए एक प्रमुख कार्यक्रम है।

Share This Article:

भागलपुर: जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर लगातार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। ताकि जिले के सभी विधानसभा में मतदान प्रतिशत बढ़े। मतदान केन्द्रों पर सुलभ तरीके से पहुंच सुनिश्चित कराने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान का संचालन स्वीप कोषांग के माध्यम से किया जा रहा है। इसी क्रम में जिलें के सभी प्रखंडों में जीविका स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा अपने क्षेत्रों मतदाता जागरूकता शपथ लेकर मतदाताओं को मतदान वाले दिन अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत शहर के सुन्दरवती महिला महाविद्यालय में छात्राओं के समक्ष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्राओं ने तरह तरह स्लोगन पोस्टर बनाकर मतदान करने को लेकर जागरूक किया। डीडीसी प्रदीप कुमार, नगर आयुक्त शुभम कुमार ने छात्राओं को मतदान करने के लिए शपथ दिलाया। छात्राओं ने शपथ लिया कि 11 नवंबर को अपने विधानसभा क्षेत्र में अपने दोस्तों, पड़ोसियों और परिवार के सदस्यों को लेकर मतदान करने जाएंगे। पहले मतदान फिर जलपान करेंगे। इसके साथ ही आसपास के लोगों को भी जागरूक करेंगे। क्योंकि मतदान हमारा अधिकार है और इससे किसी भी तरह से गवाना नहीं चाहिए। कई छात्राएं ऐसी है जो फर्स्ट टाइम वोटर है और वह भी इस बार वोट करने को लेकर उत्साहित है।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.