बीजेपी की पहली लिस्ट में 9 ‘देवियां’,जानें बड़ी बातें

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने मंगलवार को 71 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। आइये जानते हैं बीजेपी के लिस्ट की बड़ी बातें-

Share This Article:

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने मंगलवार को 71 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को तारापुर और विजय सिन्हा को लखीसराय से टिकट दिया गया है। विधानसभा स्पीकर नंदकिशोर यादव का टिकट कट गया है। इस लिस्ट में 9 महिलाओं को टिकट मिला है। आइये जानते हैं बीजेपी के लिस्ट की बड़ी बातें-

  1. बीजेपी ने बिहार विधानसभा स्पीकर नंदकिशोर यादव और पटना साहिब से 5 बार विधायक रहे नंद किशोर यादव का टिकट काट दिया है। उनकी जगह पर पार्टी ने रत्नेश कुशवाहा पर दाव लगाया है।
  2. पूर्व मंत्री व आरा से 5 बार भाजपा विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह का टिकट कट गया है,उनकी जगह पर इस सीट से संजय सिंह टाइगर को उम्मीदवार बनाया गया है।
  3. लोकसभा चुनाव में पाटलिपुत्र सीट से मीसा भारती से हारे राम कृपाल यादव को दानापुर विधानसभा सीट से टिकट दिया है।
  4. बीजेपी की पहली लिस्ट में 12 मंत्रियों और 9 महिलाओं के नाम भी हैं। पार्टी ने 48 विधायकों को फिर से रिपीट किया है।
  5. सम्राट चौधरी अब तक एमएलसी थे लेकिन इस बार तारापुर से चुनाव लड़ेंगे।
  6. बिहार सरकार में हेल्थ मिनिस्टर मंगल पांडे एमएलसी थे लेकिन इस बार पार्टी ने उन्हें सिवान से उतारा है।
  7. 2020 विधानसभा चुनाव में बीजेपी 110 सीटों पर चुनाव लड़ी थी, जिसमें 13 महिलाओं को टिकट दिया गया था। इस बार 101 पर चुनाव लड़ रही है। पहली लिस्ट 71 उम्मीदवारों की जारी होती है, उसमें 9 महिलाओं को उतारा गया है।
  8. इन 9 महिलाओं में से 5 महिलाएं अनुसूचित जाति और 1 अनुसूचित जनजाति से हैं। इस तरह से बीजेपी ने दलितों और महिलाओं का समीकरण साधा है।
  9. बीजेपी के 71 सीटों पर 56 विधायक थे। इनमें से 46 फिर से रिपीट किए गए हैं और 10 के टिकट कटे हैं।
  10. बीजेपी ने सबसे अधिक 34 सवर्ण को टिकट दिया है। इसमें 15 राजपूत, 11 भूमिहार, 7 ब्राह्मण और 1 कायस्थ उम्मीदवार हैं। EBC समुदाय से 19 को टिकट दिया गया है, इसमें 15 वैश्य और 11 ओबीसी समुदाय से हैं। OBC में 5 कुशवाहा, 2 कुर्मी और 4 यादव हैं।
  11. बीजेपी ने 10 उम्मीदवारों के टिकट काटे- इसमें सबसे बड़ा नाम विधानसभा स्पीकर नंद किशोर यादव का रहा। औराई से राम सूरत राय का टिकट काटा गया है। इसके अलावा सीतामढ़ी के विधायक मिथिलेश कुमार, मोती लाल, राजनगर सीट से रामप्रीमत पासवाान, कटोरिया से निक्की हेंब्रम और मुंगेर से प्रणव कुमार का टिकट भी काटा गया है। अमरेंद्र प्रताप सिंह और रामप्रीत पासवान का टिकट भी काट दिया गया है।

ये भी पढ़ें-Bihar Elections 2025: बीजेपी की पहली सूची जारी, सम्राट चौधरी को तारापुर से टिकट

बीजेपी का पिछले प्रदर्शन

2020 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 110 सीटों पर चुनाव लड़ा था। पार्टी इसमें से 74 सीटें जीतने में कामयाब रही थी। वर्तमान में बीजेपी के 80 विधायक हैं। पिछली बार की चुनाव में भाजपा का वोट शेयर लगभग 19.46 था। बिहार में 6 और 11 नवंबर को मतदान है। वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.