बिहार BJP में 70 साल पार विधायकों के टिकट पर संकट!

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने टिकट बंटवारे को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है। 70 साल से ऊपर के विधायकों का टिकट कट सकता है, परफॉर्मेंस और छवि ही पैमाना होगी।

Share This Article:

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में टिकट बंटवारे को लेकर बड़े बदलाव की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, 70 साल से अधिक उम्र के विधायकों का टिकट इस बार कट सकता है। इसके साथ ही परफॉर्मेंस और छवि के आधार पर उम्मीदवारों का चयन होगा।

2020 के विधायकों की समीक्षा

भाजपा ने 2020 के विधानसभा चुनाव में जीते अपने विधायकों के प्रदर्शन का गहन रिव्यू किया है। पार्टी का फोकस उम्र, कार्यशैली और जनता के बीच छवि पर है। इस आधार पर कई पुराने चेहरों की जगह नए उम्मीदवारों को मौका देने की योजना है।

चंपारण के विधायक निशाने पर

सूत्रों का कहना है कि चंपारण क्षेत्र के कुछ विधायकों का टिकट कटने की संभावना सबसे ज्यादा है। हालांकि चंपारण भाजपा का गढ़ रहा है, लेकिन कई विधायकों की परफॉर्मेंस को लेकर शिकायतें मिली हैं। पार्टी हाईकमान इस बार कोई जोखिम नहीं लेना चाहता।

अमित शाह की पटना यात्रा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 28 सितंबर को पटना पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे पार्टी नेताओं के साथ टिकट वितरण और उम्मीदवारों की सूची पर अहम बैठक करेंगे। इस बैठक में भाजपा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, सह प्रभारी केशव प्रसाद मौर्य और सी.आर. पाटिल भी शामिल होंगे।

सराय रंजन और फारबिसगंज में संगठनात्मक बैठक

पटना के अलावा सराय रंजन और फारबिसगंज में भी संगठनात्मक बैठकें होंगी, जहां चुनावी रणनीति और उम्मीदवारों के चयन पर चर्चा होगी।

साफ संदेश: परफॉर्मेंस ही मापदंड

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इस बार भाजपा का फॉर्मूला स्पष्ट है:-

  • 70 साल से अधिक उम्र के नेताओं को टिकट नहीं मिलेगा।
  • 2020 में जीते विधायकों की कार्यशैली की समीक्षा होगी।
  • कमजोर प्रदर्शन वाले विधायकों को हटाकर नए चेहरों को मौका दिया जाएगा।

भाजपा में उम्रदराज विधायक सबसे अधिक

बात 70 वर्ष से अधिक उम्र वाले नेताओं की करें तो भाजपा में इनकी भरमार है। इस पार्टी के दर्जनभर विधायक 70 से 78 साल के बीच के हैं। इनमें मंत्री तथा 8 बार के विधायक डॉ. प्रेम कुमार, 7 बार के विधायक तथा विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव से लेकर पूर्व मंत्री और पांच बार जीते अमरेन्द्र प्रताप सिंह तक शामिल हैं।

दूसरे नंबर पर 8 विधायकों के साथ राजद है, जबकि 7 विधायकों के साथ जदयू तीसरे नंबर पर है। इस सूची में 9 बार जीते हरिनारायण सिंह, 8-8 बार जीते बिजेंद्र प्रसाद यादव और डॉ. प्रेम कुमार के अलावा कांग्रेस और सीपीआई विधायक भी शामिल हैं।

भाजपा में उम्रदराज विधायकों की सूची

विधानसभा क्षेत्रविधायक का नामउम्र (वर्ष)
छपराडॉ. सीएन गुप्ता78
आराअमरेंद्र प्रताप सिंह78
रामनगरभागीरथी देवी75
कुम्हरारअरुण कुमार सिन्हा74
बड़हराराघवेंद्र प्रताप सिंह73
राजनगररामप्रीत पासवान72
जमुईरामनारायण मंडल72
पटना साहिबनंदकिशोर यादव (विधानसभा अध्यक्ष)72
वजीरगंजवीरेंद्र सिंह72
गयाडॉ. प्रेम कुमार70
नरपतगंजजयप्रकाश यादव70
बगहाश्रीराम सिंह70

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.