भागलपुर: खगड़िया के लोजपा सांसद राजेश वर्मा के लापता विलायती कुत्ते को लोकल पुलिस ने ढूंढ़ निकाला है। सांसद का कुत्ता उनके खरमनचक स्थित आवास से दो दिन पहले किसी तरह निकल कर भाग गया था। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला था। बाद में परिवार के लोगों ने इसकी शिकायत इशाकचक थाना पुलिस से की।
शिकायत मिलने पर पुलिस ने कुत्ते की तलाश शुरू की। इसी बीच सूचना मिली कि इलाके में लावारिस घूम रहे विलायती कुत्ते को रखने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुत्ते का फोटो सांसद को भेजा। सांसद ने कुत्ते का सत्यापन कर उसे अपना बताया। इसके बाद दोनों पक्ष शांत हुए। मंगलवार की रात पुलिस ने कुत्ते को सांसद के परिवार वालों सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार, सांसद राजेश वर्मा का कुत्ता उनके खरमनचक स्थित आवास से किसी तरह निकल कर भाग गया था। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। इसी बीच एक कुत्ता इशाकचक थाना के पास मोहल्ले में घूमता मिला। इस दौरान दो लोगों के बीच उसे रखने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई और मामला पुलिस थाने तक जा पहुंचा
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि विदेशी कुत्ते को रखने को लेकर दो पक्ष झगड़ा कर रहे हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ की पता चला कि कुत्ता उन्हें मोहल्ले में घूमता हुआ मिला है और इसे रखने के लिए दोनों आपस में लड़ रहे हैं। कुत्ते का असली मालिक कौन है दोनों में से किसी पक्ष को पता नहीं था। पुलिस ने कुत्ता का फोटो लेकर सांसद को भेजा। उन्होंने उसका सत्यापन कर उसे अपना बताया । बाद में पुलिस कुत्ता लेकर पुलिस थाने आ गई। वहीं सांसद के परिजनों को बुलाकर उसे सौंप दिया।
इशाकचक थानाध्यक्ष चंद्रशेखर ने बताया कि कुत्ता देखने में सुंदर और आकर्षण था जिस वजह से उसे रखने को लेकर दो पक्ष आपस में विवाद कर रहे थे। उनका कुत्ता दो दिन पहले लापता हुआ था।



