नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरा चरण की वोटिंग के लिए आज शाम प्रचार अभियान थम जाएगा। अंतिम दौर में प्रचार के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने पूरी ताकत लगा दी है। दूसरे चरण में राज्य की 20 जिलों की 122 सीटों पर 11 नवंबर, मंगलवार को वोटिंग होना है। दूसरे चरण में 1302 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है।
इन जिलों में वोटिंग-
सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया,पश्चिम और पूर्वी चंपारण, शिवहर, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, बांका, भागलपुर, जमुई, नवादा, जहानाबाद, गयाजी, औरंगाबाद, रोहतास, अरवल और कैमूर में मतदान होना है। इन 20 जिलों में के 3.70 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
32 पर एक जाति में टक्कर
दूसरे चरण के 122 में से 32 विधानसभा सीटों पर आमने-सामने का मुकाबला एक ही कास्ट के उम्मीदवारों के बीच हैं। नरपतगंज, बेलहर, बेलागंज, नवादा में यादव के सामने यादव उम्मीदवार हैं। इसी तरह अररिया, जोकीहाट, वहादुरगंज और अमौर में मुस्लिम के सामने मुस्लिम कैंडिडेट हैं। दो सीट नरकटियागंज और बेनीपट्टी में ब्राह्मण वर्सेज ब्राह्मण मुकाबला है।
ये भी पढ़ें-दही-चूड़ा और मखाने की खीर से NDA मनाएगा जश्न
भाजपा की परीक्षा
दूसरा चरण भाजपा के लिए बेहद अहम होने वाला है। बीजेपी के खाते में 42 सीटें आई थी, जबकि जदयू के खाते में सिर्फ 20 सीटें आई थी। जीतन राम मांझी की पार्टी ने इसी क्षेत्र में 4 सीटें मिली थी। महागठबंधन में राजद ने सबसे ज्यादा 33 सीटों पर जीत हासिल की, वहीं कांग्रेस के हिस्से में सिर्फ़ 11 सीटें आई। भाकपा (माले) ने 5 और बसपा ने एक सीट जीती। इसके अलावा, असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने 5 सीटें जीतीं और एक निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की।



