बेतिया: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए पश्चिमी चंपारण जिले की लौरिया सीट से महागठबंधन के उम्मीदवार रणकौशल प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया। उन्होंने विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के सिंबल पर अपना पर्चा भरा है। नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया से बात करते हुए रणकौशल प्रताप सिंह ने लौरिया विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं पर खुलकर बात की। उन्होंने सबसे पहले क्षेत्र में भ्रष्टाचार को पूरी तरह से खत्म करने का संकल्प लिया।
वीआईपी उम्मीदवार गुड्डू सिंह ने कहा कि लौरिया विधानसभा क्षेत्र आज भी विकास से कोसों दूर है। उन्होंने दावा किया कि चुनाव जीतने के बाद वह इस विधानसभा में विकास लाने का काम करेंगे और इसे एक विकसित क्षेत्र बनाएंगे।



