नालंदा में महागठबंधन का सूपड़ा साफ, NDA को ऐतिहासिक बढ़त

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में नालंदा की सातों सीटों पर NDA की बड़ी जीत। मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने इसे नीतीश कुमार के विकास और जनता के विश्वास की जीत बताया। पढ़ें पूरी खबर।

Share This Article:

नालंदा। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का परिणाम सामने आते ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) समर्थित कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी खुशी और जश्न का माहौल है। इस चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने गृह जिले नालंदा में एक बार फिर अपनी राजनीतिक पकड़ को मजबूत साबित किया है, जहां NDA गठबंधन ने महागठबंधन के प्रत्याशियों का सूपड़ा साफ़ कर दिया है। नालंदा जिले की सातों विधानसभा सीटों पर NDA गठबंधन ने निर्णायक बढ़त बना ली है।

नीतीश कुमार के विकास कार्यों पर जनता का विश्वास

इसी अवसर पर बिहारशरीफ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सह मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने अपनी जीत सुनिश्चित होने पर इसे NDA के विकास और सुशासन की जीत बताया। उन्होंने कहा कि यह जीत बिहार के विकास के साथ नीतीश कुमार के कार्यों की जीत है। यह जीत उनके विकास और कार्यों के प्रति जनता के विश्वास की जीत है। उन्होंने NDA के प्रति विश्वास जताने के लिए सभी वर्गों, समुदायों, महिलाओं और युवा साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

नेता प्रतिपक्ष पर कसा तंज

डॉ. सुनील कुमार ने महागठबंधन के नेता प्रतिपक्ष पर चुभता हुआ तंज कसते हुए कहा कि उन्हें अब अपनी चिंता करनी चाहिए। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि कि ध्यान रखें कि कहीं न मरीन ड्राइव पर जाकर गंगा जी में छलांग न लगा लें। अब तो दोनों पर ध्यान रखना होगा।”हारने वाले कठिनाइयों को गिनते हैं, जीतने वाले लक्ष्य देखते हैं….।

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.