पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए बीजेपी ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें कुल 71 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। पहली सूची में पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश इकाई के प्रमुख सम्राट चौधरी को तारापुर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव को दानापुर विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है। पहली सूची में कुल 9 महिला प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। बीजेपी की पहली उम्मीदवारों की सूची में सम्राट चौधरी के अलावा रामकृपाल यादव, विजय सिन्हा, संजीव चौरसिया, श्रेयसी सिंह और मंगल पांडे जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
बिहार चुनाव 2025: बीजेपी ने 71 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की 📢
— NewG (@newGindia) October 14, 2025
लिस्ट में बड़े नाम शामिल:
🔹बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को तारापुर से टिकट।
🔹विजय कुमार सिन्हा को लखीसराय से उम्मीदवार बनाया गया#BiharElections | #BJP | #SamratChaudhary | #VijaySinha pic.twitter.com/fSwkRxe3br
नंद किशोर यादव का कटा टिकट, रत्नेश कुशवाहा को मौका
बीजेपी की पहली सूची में सबसे बड़ा फेरबदल पटना साहिब विधानसभा सीट पर देखने को मिला है। यहां से लगातार सात बार विधायक रहे कद्दावर नेता नंद किशोर यादव का टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह पार्टी ने रत्नेश कुशवाहा को मौका दिया है।
इन मंत्रियों और विधायकों के भी कटे टिकट
नंद किशोर यादव के अलावा, कई अन्य प्रमुख नेताओं को भी इस बार टिकट नहीं मिला है:
- मंत्री मोतीलाल प्रसाद का रीगा सीट से टिकट कटा है।
- औराई से विधायक रामसूरत राय का टिकट भी काट दिया गया है।
यह भी पढ़ेंः 1 हजार गाड़ियां लेकर नामांकन दाखिल करने पहुंचे अनंत सिंह
प्रमुख चेहरों को मिली सीट
लिस्ट में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को चुनाव मैदान में उतारा गया है:
- पूर्व केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव दानापुर से प्रत्याशी होंगे।
- विधान परिषद सदस्य (MLC) और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को सिवान से उम्मीदवार बनाया गया है।
- बांकीपुर से नितिन नबीन पर पार्टी ने फिर भरोसा जताया है।
- लखीसराय से विजय सिन्हा को टिकट मिला है।
- बिस्फी से हरिभूषण ठाकुर बचौल उम्मीदवार बनाए गए हैं।
- पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी बेतिया से चुनाव लड़ेंगी।
इसके अलावा, जनता दल यूनाइटेड (JDU) के पूर्व सांसद सुनील पिंटू की बीजेपी में ‘घर वापसी’ हुई है, और उन्हें सीतामढ़ी से प्रत्याशी बनाया गया है। खजौली से अरुण प्रसाद को टिकट दिया गया है, जबकि इस सीट के उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी (RLM) के खाते में जाने की चर्चा थी।



