बाहुबली मुन्ना से ‘डर’ गई कांग्रेस!, इस प्रत्याशी ने वापस लिया नाम

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में लालगंज सीट पर बड़ा बदलाव, बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला के खिलाफ उतरे कांग्रेस उम्मीदवार आदित्य कुमार ने नामांकन वापस लिया। अब मुकाबला RJD के पक्ष में झुकता दिख रहा है।

Share This Article:

वैशाली: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान वैशाली जिले की लालगंज विधानसभा सीट पर सियासी समीकरण में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। कांग्रेस उम्मीदवार आदित्य कुमार उर्फ राजा ने सोमवार को अपना नामांकन वापस ले लिया, जिससे इस सीट पर मुकाबला अब एकतरफा होता दिख रहा है। इस सीट से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने बाहुबली नेता मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला को टिकट दिया है।

कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन वापसी से बदला चुनावी गणित

लालगंज सीट से नामांकन दाखिल करने वाले कांग्रेस प्रत्याशी आदित्य कुमार उर्फ राजा ने सोमवार को नाम वापसी की अंतिम तिथि के दिन अपना नामांकन वापस ले लिया। इस फैसले की पुष्टि वैशाली जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने की। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वैशाली जिले में कुल चार उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस लिए हैं।

वैशाली जिले में 105 प्रत्याशी मैदान में

डीएम वर्षा सिंह के मुताबिक, जिले में विधानसभा चुनाव के लिए कुल 134 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था, जिनमें से 25 उम्मीदवारों का नामांकन रद्द कर दिया गया। इसके बाद 109 उम्मीदवार चुनावी मैदान में बचे थे, लेकिन नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब 105 उम्मीदवार ही मैदान में रह गए हैं।

विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवारों की संख्या

वैशाली जिले की अलग-अलग विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की स्थिति इस प्रकार है-

  • हाजीपुर विधानसभा: 12 उम्मीदवार
  • लालगंज विधानसभा: 10 उम्मीदवार
  • वैशाली विधानसभा: 13 उम्मीदवार
  • महनार विधानसभा: 18 उम्मीदवार
  • पातेपुर विधानसभा: 10 उम्मीदवार
  • राजापाकड़ विधानसभा: 14 उम्मीदवार
  • महुआ विधानसभा: 15 उम्मीदवार
  • राघोपुर विधानसभा: 13 उम्मीदवार

नामांकन वापसी के बाद लालगंज से एक, महुआ से दो और महनार से एक उम्मीदवार ने नाम वापस लिया है।

लालगंज सीट पर अब RJD का पलड़ा भारी

कांग्रेस प्रत्याशी के नाम वापसी के बाद लालगंज सीट पर मुकाबला अब RJD प्रत्याशी शिवानी शुक्ला के पक्ष में जाता दिख रहा है। मुन्ना शुक्ला की बेटी होने के नाते शिवानी शुक्ला को स्थानीय स्तर पर परिवार की राजनीतिक विरासत का भी लाभ मिल सकता है। अब देखना होगा कि आगामी मतदान में जनता किसे अपना समर्थन देती है और क्या शिवानी शुक्ला अपने पिता की राजनीतिक छवि को आगे बढ़ाने में सफल होती हैं या नहीं।

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.