बिहार में NDA की बंपर जीत

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। बीजेपी और जेडीयू की बड़ी जीत के साथ नीतीश कुमार की अद्भुत वापसी दिखाई दे रही है। आरजेडी 25 सीटों पर सिमटती नजर। पढ़ें पूरी चुनावी अपडेट।

Share This Article:

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी 60 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है, तो जदयू 33 सीटें जीत चुकी है। आरजेडी 25 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी मुख्यालय पहुंच चुके हैं।

नीतीश की अद्भुत वापसी

एग्जिट पोल में जेडीयू की वापसी के संकेत मिलते ही पटना स्थित पार्टी कार्यालय में उत्साह देखने को मिला। “टाइगर अभी ज़िंदा है” लिखे बड़े पोस्टर लगाए गए, जो नीतीश कुमार की राजनीतिक दृढ़ता और लड़ने की क्षमता को दर्शाते हैं। लगातार लगभग दो दशकों तक बिहार की सत्ता में रहने के बाद नीतीश इस बार अपनी सबसे कठिन परीक्षा से गुजर रहे थे। शासन को लेकर थकान, बार-बार गठबंधन बदलना और जनता में पनप रही नयी राजनीतिक आकांक्षाओं के कारण ऐसा माना जा रहा था कि इस बार नीतीश की राह मुश्किल हो सकती है।

विरासत से निकलकर आगे बढ़े नीतीश

बीते वर्षों में सर्वेक्षणों ने एक साफ रुझान दिखाया था, नीतीश की पसंदीदा मुख्यमंत्री की रेटिंग में लगातार गिरावट आ रही थी।
2020 में यह रेटिंग 37% थी, जबकि इस चुनाव से पहले यह 16% से 25% के बीच पहुंच चुकी थी। इसके बावजूद, भाजपा और जेडीयू ने 101-101 सीटों पर बराबर का सीट साझा किया। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना था कि भाजपा का चेहरा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता ही एनडीए को बढ़त दिलाएगी, नीतीश का प्रभाव सीमित रहेगा। लेकिन मतगणना के रुझानों ने इस धारणा को पूरी तरह गलत साबित कर दिया।

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.