भागलपुर जिले में इस उम्र के मतदाता बनेंगे प्रत्याशियों के भाग्यविधाता

भागलपुर विधानसभा चुनाव 2025 में बुजुर्ग और युवा मतदाता बनेंगे निर्णायक। जानिए किस आयु वर्ग के मतदाता किस विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक हैं और चुनावी नतीजे कैसे प्रभावित करेंगे।

Share This Article:

भागलपुर: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का चुनावी बिगुल बज चुका है, लेकिन अभी तक जन सुराज को छोड़ कर किसी भी दल ने प्रत्याशियों का ऐलान नहीं किया है। संभावना है कि एक-दो दिनों में भाजपा, जदयू, लोजपा आर, राजद, कांग्रेस सहित अन्य दलों द्वारा प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। इसके बाद नामांकन का दौर शुरू होगा। इस बार मतदान दो चरणों में होगा, और भागलपुर जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों भागलपुर, सुल्तानगंज, बिहपुर, कहलगांव, पीरपैंती, नवगछिया और गोपालपुर में वोट 11 नवंबर को डाले जाएंगे।

अनुभवी मतदाता बनेंगे भाग्यविधाता

भागलपुर विधानसभा क्षेत्र में अनुभवी और बुजुर्ग मतदाता निर्णायक भूमिका निभाएंगे। शहरी विधानसभा क्षेत्र में 40 से 89 वर्ष के मतदाता सर्वाधिक हैं। इस आयु वर्ग के कुल 81,293 मतदाता हैं। इसके बाद 50 से 59 वर्ष के मतदाता 51,253, 60 से 69 वर्ष के 32,877, 70 से 79 वर्ष के 16,503 और 80 से 89 वर्ष के 5,161 मतदाता हैं।

इस तरह कहा जा सकता है कि भागलपुर में जो मतदाता हैं, उन्होंने कई चुनावों का अनुभव देखा है और सभी राजनीतिक पार्टियों के शासन को देखा है। यही वजह है कि ये मतदाता अपने अनुभव के आधार पर मतदान करेंगे।

भागलपुर विधानसभा क्षेत्र में नए मतदाताओं की संख्या 7,798 है। इसके अलावा 20 से 29 वर्ष के 61,744 और 30 से 39 वर्ष के 86,982 मतदाता हैं। 90 से 99 वर्ष के 490 और 100 से 109 वर्ष के 48 मतदाता हैं।

युवा मतदाता बनेंगे निर्णायक

कहलगांव विधानसभा क्षेत्र में युवा मतदाता नेताओं का भाग्य तय करेंगे। यहां 18-19 वर्ष और 20-29 वर्ष के मतदाता सर्वाधिक हैं। आपको बता दें कि 19 वर्ष के 7,842 मतदाता हैं, जबकि 20-29 वर्ष के 80,012 मतदाता हैं। कहलगांव क्षेत्र में 30-39 वर्ष के 92,875, 40-49 वर्ष के 72,829, 50-59 वर्ष के 42,936, 60-69 वर्ष के 28,279, 70-79 वर्ष के 13,892, 80-89 वर्ष के 3,555, 90-99 वर्ष के 529 और 100-109 वर्ष के 55 मतदाता हैं।

पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र में 30-39 वर्ष के 105,770 मतदाता हैं, जो पूरे जिले में सर्वाधिक हैं। इस क्षेत्र में 18-19 वर्ष के 7,634, 20-29 वर्ष के 75,892, 40-49 वर्ष के 75,925, 50-59 वर्ष के 39,289, 60-69 वर्ष के 22,992, 70-79 वर्ष के 11,343, 80-89 वर्ष के 2,281, 90-99 वर्ष के 331, 100-109 वर्ष के 25, 110-119 वर्ष के 1 और 120 वर्ष के 1 मतदाता हैं।

सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में आजादी के जमाने के मतदाता सबसे अधिक हैं। यहां 90-99 वर्ष के 693 और 100-109 वर्ष के 99 मतदाता हैं। साथ ही 18-19 वर्ष के 6,683, 20-29 वर्ष के 65,395, 30-39 वर्ष के 82,553, 40-49 वर्ष के 74,408, 50-59 वर्ष के 41,736, 60-69 वर्ष के 25,850, 70-79 वर्ष के 14,394 और 80-89 वर्ष के 4,319 मतदाता हैं।

आयु वर्ग और सर्वाधिक मतदाता विधानसभा क्षेत्र

आयु वर्गविधानसभा क्षेत्रसर्वाधिक मतदाता
18-19 वर्षकहलगांव7,842
20-29 वर्षकहलगांव80,012
30-39 वर्षपीरपैंती105,770
40-49 वर्षभागलपुर81,293
50-59 वर्षभागलपुर51,253
60-69 वर्षभागलपुर32,877
70-79 वर्षभागलपुर16,503
80-89 वर्षभागलपुर5,161
90-99 वर्षसुल्तानगंज693
100-109 वर्षसुल्तानगंज99

इस तरह, 20 से 49 वर्ष के मतदाता इस साल सभी विधानसभा क्षेत्रों में निर्णायक भूमिका निभाएंगे। चुनावी रणनीति में इस बार भागलपुर जिले में मतदाता की उम्र और अनुभव निर्णायक भूमिका निभाएगा। बुजुर्ग और अनुभवी मतदाता अपने अनुभव के आधार पर सोच-समझकर मतदान करेंगे, जबकि युवा मतदाता अधिक संख्या में होने के कारण कई विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी परिणाम तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे। विशेषकर 20 से 49 वर्ष के मतदाता, जो जिले की कुल आबादी का बड़ा हिस्सा हैं, सभी राजनीतिक दलों के लिए निर्णायक होंगे।

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.