भोजपुर : दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

भोजपुर जिले के आरा शहर में सोमवार देर रात महादेवा रोड स्थित एक बंद दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। यह घटना नगर थाना क्षेत्र में हुई, जहां एक एसी-फ्रिज रिपेयरिंग दुकान में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Share This Article:

भोजपुर: भोजपुर जिले के आरा शहर में सोमवार देर रात महादेवा रोड स्थित एक बंद दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। एसी-फ्रिज की रिपेयरिंग दुकान में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज भड़की कि कुछ ही पलों में धुएं का गुबार आसपास की इलाकों में फैल गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। घटनास्थल पर पहुंची विभाग की गई गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग को काबू किया। लेकिन तब तक दुकान में रखा सामान जलकर पूरी तरह से खाक हो गया। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। आशंका है कि शार्ट सर्किट

पटाखों के शोर के बीच दहशत का माहौल

घटना दिवाली के दिन देर रात की है, जब पूरे इलाके में पटाखों की आवाजें गूंज रही थीं। ऐसे में आग लगने की भनक देर से लगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि पटाखों की चिंगारी या शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। आग की लपटें इतनी भीषण थी कि ऊपरी मंजिलों तक पहुंच गईं, जिससे आसपास के दुकानदार दहशत में आ गए।

जानमाल की हानि नहीं

इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, क्योंकि दुकान बंद थी और समय रहते आग को काबू किया गया। इस दौरान दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। आगजनी की घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय व्यापारियों ने ली राहत की सांस

महादेवा रोड का यह इलाका व्यावसायिक दृष्टि से काफी भीड़भाड़ वाला है। आग पर समय रहते काबू पाने से एक बड़ी अनहोनी टल गई। आसपास के दुकानदारों ने राहत की सांस ली है कि आग अन्य दुकानों तक नहीं पहुंची, वरना नुकसान और भी ज्यादा भयावह हो सकता था। नगर थाना पुलिस का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। फायर ब्रिगेड की टीम भी तकनीकी स्तर पर मुआयना कर रही है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो। इस हादसे ने एक बार फिर त्योहारों के दौरान सुरक्षा उपायों की अनदेखी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दुकानें बंद होने के बावजूद आगजनी जैसी घटनाएं दर्शाती हैं कि इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की सुरक्षा और आग से बचाव के उपायों को प्राथमिकता देना कितना जरूरी है।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.