अटल कैंटीन और आरोग्य सेवाओं से वंचित वर्ग को राहत: कपिल मिश्रा

करावल नगर विधानसभा क्षेत्र के चौहान पट्टी बस टर्मिनल पर अटल कैंटीन का शुभारंभ किया गया। दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति एवं भाषा, पर्यटन और श्रम मंत्री कपिल मिश्रा ने जरूरतमंदों को थाली परोसी और उनके साथ भोजन कर गुणवत्ता का जायजा लिया।

Share This Article:

नई दिल्ली। करावल नगर विधानसभा क्षेत्र के चौहान पट्टी बस टर्मिनल पर अटल कैंटीन का शुभारंभ किया गया। दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति एवं भाषा, पर्यटन और श्रम मंत्री कपिल मिश्रा ने जरूरतमंदों को थाली परोसी और उनके साथ भोजन कर गुणवत्ता का जायजा लिया। मंत्री ने कहा कि राजधानी में 25 नई अटल कैंटीन शुरू की गई हैं, जिसके बाद कुल संख्या 71 हो गई है। इन कैंटीनों में श्रमिकों, गरीबों और जरूरतमंदों को मात्र 5 रुपये में पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

‘कोई भूखा न सोए’ संकल्प पर जोर

मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए। अटल कैंटीन योजना के जरिए जरूरतमंद वर्ग को सम्मानजनक और पोषक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत अस्पतालों में निःशुल्क इलाज के साथ-साथ घर के पास आरोग्य मंदिरों में जांच, दवा और उपचार की सुविधा भी मिल रही है। करावल नगर में दो आयुष्मान मंदिर पहले ही शुरू हो चुके हैं, जबकि भगत सिंह कॉलोनी, खजूरी, सोनिया विहार ब्लॉक-ए, मुकुंद विहार और अंकुर एन्क्लेव में नए केंद्र शुरू करने की योजना है।

ओ-जोन से बाहर लाने की योजना

मंत्री ने कहा कि नए मास्टर प्लान में करावल नगर के क्षेत्रों को ओ-जोन से बाहर लाने की योजना बनाई जा रही है, जिससे क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी और निवासियों के जीवन स्तर में सुधार होगा।

यमुनापार क्षेत्र में विकास कार्यों का दावा

मंत्री के अनुसार, सरकार ने अपने पहले वर्ष में यमुनापार क्षेत्रों के लिए 728 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को स्वीकृति दी है। दिल्ली ग्राम विकास बोर्ड के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में 1000 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य किए जा रहे हैं। करावल नगर में भी विभिन्न मदों के तहत 300 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति दी गई है।

स्कूलों और सीवर व्यवस्था पर फोकस

मंत्री ने कहा कि सभी सरकारी स्कूलों में स्मार्ट बोर्ड के जरिए पढ़ाई की व्यवस्था की जा रही है। विधायक निधि से स्कूलों में आधुनिक खेल सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं। सोनिया विहार में सीवर का काम तेज़ी से चल रहा है और इसे 7-8 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य है। सभापुर में सीवर परियोजना को स्वीकृति मिल चुकी है। जिन क्षेत्रों में पहले सीवर डाला गया था लेकिन चालू नहीं हुआ, वहां सफाई और पुनः संचालन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.