जमानत पर जेल से बाहर रहने वाले देख रहे सत्ता का सपना- अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पटना पहुंचे और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस और राजद द्वारा प्रधानमंत्री की मां के वीडियो साझा करने की आलोचना की, SIR (वोटर लिस्ट पुनरीक्षण) विवाद पर पलटवार किया। साथ ही तेजस्वी यादव और DMK नेताओं के बयानों पर तंज कसा।

Share This Article:

पटना: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बिहार दौरे पर पटना पहुंचे। एयरपोर्ट पर उतरते ही उन्होंने सीधे विपक्ष पर निशाना साधते हुए कांग्रेस और राजद पर तीखा हमला किया। उन्होंने कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां का वर्चुअल वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा कि राजनीति का स्तर कितना हल्का हो सकता है, यह राजद और कांग्रेस ने दिखा दिया है। प्रधानमंत्री की मां का पहले ही स्वर्गवास हो चुका है और ऐसे संवेदनशील समय में इस तरह का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर फैलाना निंदनीय है। मां को गाली देने वालों का रिश्ता सिर्फ राजद और कांग्रेस से हो सकता है।

अनुराग ठाकुर ने तेजस्वी यादव पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जो लोग बार-बार चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हैं, वही ईवीएम और उपराष्ट्रपति चुनाव में विवाद खड़ा करते हैं। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसा कि कुछ विपक्षी नेताओं ने आत्मा की आवाज सुनकर सत्ता पक्ष को वोट दे दिया। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने जेल से बाहर रहकर सत्ता की इच्छा रखने वाले नेताओं पर भी कटाक्ष किया और कहा कि बिहार की जनता ऐसे प्रयासों को बखूबी समझती है।

SIR को लेकर विपक्ष पर हमला

ठाकुर ने SIR (वोटर लिस्ट पुनरीक्षण) को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर कहा कि कांग्रेस और राजद इस मुद्दे को गोपनीयता या भ्रामक बहाना बताकर अपने अंदर के संकटों से ध्यान हटाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष अपने हाथ से मुंह छुपाने का बहाना खोज रहा है।

दुरई मुरुगन और स्टालिन परिवार पर टिप्पणी

तमिलनाडु के DMK सांसद दुरई मुरुगन द्वारा बिहार और SIR को लेकर की गई टिप्पणी का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे उल्टे-सीधे बयान पहले भी सामने आ चुके हैं। उन्होंने स्टालिन और उनके बेटे के राम मंदिर विवादित बयान का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस और राजद के मंच पर ऐसे नेताओं को जगह मिलना सवाल उठाता है। ठाकुर ने कहा, “जिन लोगों की सोच बिहार के बारे में ऐसी रही, उन्हें बिहार की जनता परखती है और उस पर सवाल उठाती है।”

भागलपुर का भाग्य जरूर बदलेगा- अनुराग ठाकुर

अनुराग ठाकुर ने भागलपुर विधानसभा में लगातार भाजपा के हार के सवाल के जवाब में कहा कि “इस बार जरूर भागलपुर का भाग्य भी बदलेगा’ कमल भी खेलेगा” और ‘फिर इस बार एनडीए सरकार बनेगी और विकास की रफ्तार इसी तरह रहेगी,” और भागलपुर रिकार्ड मतों से जीतेंगे.

माता-बहनों का अपमान करती है कांग्रेस-राजद- विजय सिन्हा

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कांग्रेस राजद ने निशाना साधा है। विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार में राजद और कांग्रेस के द्वारा माता-बहनों का अपमान किया जाता है। प्रधानमंत्री जी की मां को गाली दी गयी। राजद-कांग्रेस के लोगों ने इसके लिए क्षमा तक नहीं मांगी.

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.