दिल्ली-NCR का पटाखा बैन पूरे देश में लागू होना चाहिए- सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुठए कहा है कि दिल्ली-NCR में पटाखा बैन पूरे देश में लागू होना चाहिए। साफ हवा का अधिकार सिर्फ दिल्ली तक सीमित नहीं, बल्कि सबका अधिकार है।

Share This Article:

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR में पटाखों पर बैन के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की। चीफ जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस के विनोद चंद्रन की बेंच ने कहा कि अगर दिल्ली-NCR के नागरिकों को साफ हवा का अधिकार है, तो पूरे देश के लोगों को भी यही हक होना चाहिए। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने स्पष्ट किया कि प्रदूषण नियंत्रण की कोई नीति सिर्फ कुछ शहरों तक सीमित नहीं रह सकती। चीफ जस्टिस गवई ने कहा, “हम सिर्फ दिल्ली के लिए नीति नहीं बना सकते क्योंकि यहां देश की एलीट क्लास रहती है। पूरे भारत में पर्यावरण संबंधी नीतियाँ लागू होनी चाहिए।”

दरअसल, यह याचिका सुप्रीम कोर्ट के 3 अप्रैल 2025 के आदेश को चुनौती देती है, जिसमें दिल्ली-NCR में पटाखों की बिक्री, स्टोरेज, परिवहन और निर्माण पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया था। सुनवाई के दौरान सीनियर एडवोकेट अपराजिता सिंह ने कोर्ट को बताया कि अमीर लोग अपना ध्यान रखते हैं और प्रदूषण होने पर दिल्ली छोड़कर चले जाते हैं।

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) को नोटिस जारी किया है और दो हफ्तों के भीतर जवाब मांगा है। इससे पहले अप्रैल में ही कोर्ट ने पटाखों पर बैन को जरूरी बताया था और कहा था कि इसे कुछ महीनों तक सीमित करने से कोई असर नहीं होगा, क्योंकि लोग साल भर पटाखे इकट्ठा कर लेंगे और बैन के दौरान बेचेंगे।

AQI का खतरा बढ़ा

AQI यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स हवा में मौजूद प्रदूषकों की मात्रा मापने का पैमाना है। इसमें CO (कार्बन डाइऑक्साइड), Ozone (ओजोन), NO2 (नाइट्रोजन डाइऑक्साइड), PM2.5 (पार्टिकुलेट मैटर) और PM10 (पोल्यूटेंट्स) की मात्रा शामिल होती है। AQI जितना ज्यादा, हवा उतनी ही खतरनाक। दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई शहरों में AQI 300 के ऊपर पहुंच चुका है, जो गंभीर स्वास्थ्य खतरों का संकेत है।

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.