अमित शाह का गठबंधन पर हमला, कहा- 1 बजे तक लालू-राहुल का सूपड़ा साफ

गृहमंत्री अमित शाह ने समस्तीपुर रैली में कहा कि 14 नवंबर को दोपहर 1 बजे तक लालू-राहुल का 'सूपड़ा साफ' हो जाएगा। उन्होंने एनडीए की एकजुटता को महाभारत के पांडवों से जोड़ा और कहा कि बिहार में एनडीए की जीत तय है।

Share This Article:

समस्तीपुर/दरभंगा: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, राजनीतिक तापमान चरम पर पहुंच गया है। बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने समस्तीपुर और दरभंगा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। समस्तीपुर में शाह ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला । शाह ने अपने संबोधन में दावा किया कि 14 नवंबर को दोपहर 1 बजे तक लालू प्रसाद यादव और राहुल गांधी का “सुपड़ा साफ” हो जाएगा। अमित शाह ने कहा कि इस बार बिहार की जनता जंगलराज से मुक्ति चाहती है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, चिराग पासवान, जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में एनडीए की जीत सुनिश्चित है।

बीजेपी ने 25 साल की मैथिली ठाकुर को टिकट दिया

अमित शाह ने दरभंगा में महागठबंधन पर परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने बीजेपी की युवा उम्मीदवार मैथिली ठाकुर का उदाहरण देकर विपक्ष पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी 25 साल की मैथिली ठाकुर को टिकट दिया, जिनका कोई राजनीतिक बैकग्राउंड नहीं है। क्या कभी आरजेडी या कांग्रेस ऐसा कर सकती है? लालू जी अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और सोनिया जी राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं।

मिथिला की आवाज बनेंगी मैथिली ठाकुर

अमित शाह ने कहा कि बीजेपी को विश्वास है कि मैथिली ठाकुर चुनाव जीतकर मिथिला क्षेत्र की “आवाज और गौरव” बनेंगी। उन्होंने विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए कहा कि जब मैथिली जी को उम्मीदवार बनाया गया, तब महागठबंधन ने उनके खिलाफ बहुत कुछ कहा। लेकिन अब मैं लालू यादव की पार्टी से कहना चाहता हूं- मैथिली जी जीतेंगी और मिथिला की पहचान बनेंगी। बीजेपी की मैथिली ठाकुर इस बार दरभंगा जिले की अलीनगर विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं। उनका मुकाबला आरजेडी प्रत्याशी बिनोद मिश्रा से है।

कांग्रेस और आरजेडी पर निशाना

केंद्रीय गृह मंत्री ने कांग्रेस और आरजेडी पर राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी, लालू यादव और उनके साथी 70 साल तक अनुच्छेद 370 को बचाते रहे। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अगस्त 2019 को इसे हमेशा के लिए खत्म कर दिया।

मोदी सरकार ने आतंकियों को ठिकाने लगाया

एक समय था जब आतंकवादी भारत की धरती पर हमला करते और कोई जवाब नहीं मिलता था। लेकिन मोदी सरकार में पुलवामा, पंहुगल और पुरी जैसे हमलों के बाद जवाब मिला, पहले सर्जिकल स्ट्राइक हुई, फिर एयर स्ट्राइक और फिर ऑपरेशन सिंदूर, जिसमें पाकिस्तान को सबक सिखाया गया।

अमित शाह की वोटर से अपील

अमित शाह ने अपने भाषण में मिथिला की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि पिछले चुनाव में दरभंगा जिले की 9 सीटों पर एनडीए की जीत हुई थी। मैं मिथिला और दरभंगा की जनता का धन्यवाद देने आया हूं। पिछले चुनाव में 10 में से 9 सीटें एनडीए को मिलीं। अबकी बार एक भी सीट न छोड़ी जाए, सभी 10 सीटें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झोली में डालनी हैं।

बिहार में इस बार विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। पहला चरण 6 नवंबर और दूसरा चरण 11 नवंबर को। वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी। मुख्य मुकाबला एनडीए बनाम महागठबंधन के बीच है।

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.