अमित शाह RJD पर हमला, कहा- इनकी सरकार आई तो ‘जंगलराज’ भी आएगा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खगड़िया रैली में लालू-राबड़ी के 'जंगलराज' पर तीखा हमला बोला। NDA उम्मीदवारों के लिए मांगा वोट, कहा- बहू-बेटियां सुरक्षित रहें, विकास के लिए NDA को चुनें।

Share This Article:

खगड़िया: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को बिहार के खगड़िया में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने NDA के उम्मीदवारों के समर्थन में जोरदार चुनावी हुंकार भरी। उन्होंने RJD के शासनकाल को ‘जंगलराज’ बताकर उस पर तीखा हमला बोला और मतदाताओं से बिहार के भविष्य के लिए NDA को चुनने की अपील की।

छठ मइया से प्रार्थना और भीड़ देखकर गदगद

सभा की शुरुआत में शाह ने लोगों की भारी भीड़ देखकर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने कहा, “मुझे लगा था कि छठ पर्व के बीच कौन आएगा, लेकिन पूरा पंडाल भर गया है। उन्होंने छठ मइया से प्रार्थना करते हुए कहा, ‘बिहार जंगलराज से मुक्त रहे, बहू-बेटियां सुरक्षित रहें। मैं छठ मइया से यही प्रार्थना करता हूं।’

‘जंगलराज बनाम विकास’ का मुद्दा

शाह ने स्पष्ट किया कि यह चुनाव केवल किसी को विधायक या मुख्यमंत्री बनाने के लिए नहीं है, बल्कि यह फैसला करने वाला है कि बिहार को फिर से जंगलराज लाना है या विकास चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर लालू-राबड़ी की सरकार आई तो उसके साथ ‘जंगलराज’ भी आएगा, जबकि NDA की सरकार आने पर विकसित बिहार पूरे भारत में अपना डंका बजाएगा।

‘100 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली’

अमित शाह ने राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने तेजस्वी के उन बयानों का जिक्र किया, जिनमें वह बिहार में हत्या, लूट और डकैती की बात करते हैं। इस पर पलटवार करते हुए शाह ने कहा, मैं कहता हूं 100 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली।

उन्होंने NDA शासन की उपलब्धियां गिनाते हुए दावा किया कि पिछले 20 साल में बिहार में एक भी जघन्य नरसंहार नहीं हुआ। उन्होंने RJD के शासनकाल को याद दिलाते हुए कहा कि उस दौरान हत्या, लूट, डकैती रोज की बात थी। उन्होंने आरोप लगाया कि RJD के लोगों ने ही राज्य को पिछड़ बनाया।

इन उम्मीदवारों के लिए मांगा समर्थन

अमित शाह खगड़िया सदर विधानसभा से JDU उम्मीदवार बबलू मंडल, बेलदौर से JDU उम्मीदवार पन्नानलाल सिंह पटेल, और अलौली से JDU उम्मीदवार रामचंद्र सदा के समर्थन में सभा कर रहे थे। उन्होंने इन तीनों NDA प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए मतदाताओं से अपील की।

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.