लखीसराय में शाह का वार, राहुल बाबा ने छठ मइया का अपमान किया

अमित शाह ने बिहार में महागठबंधन के मेनिफेस्टो को 'झूठा' बताया और 'जंगलराज' की याद दिलाई। उन्होंने दावा किया कि सर्वे NDA की ऐतिहासिक जीत दिखा रहे हैं। शाह ने राहुल गांधी पर 'छठ मइया का अपमान' करने का आरोप लगाया।

Share This Article:

लखीसराय: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की आज बिहार में तीन जनसभाएं है। अपनी पहली सभा में लखीसराय में उन्होंने विपक्षी महागठबंधन के मेनिफेस्टो को पूरी तरह से झूठा करार दिया। शाह ने दावा किया कि सर्वे बता रहे हैं कि इस चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और कांग्रेस की सबसे बड़ी हार होने वाली है, जबकि NDA की सबसे बड़ी जीत होगी।

विपक्ष पर ‘विजन’ न होने का आरोप

गृह मंत्री ने महागठबंधन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, “इन लोगों के मेनिफेस्टो में सिर्फ झूठी बातें हैं। इनके कार्यकर्ताओं को भी ये वादे हजम नहीं हो पा रहे हैं। ये झूठ बोलकर सिर्फ सत्ता में आना चाहते हैं, इनके पास कोई विजन नहीं है।”

शाह ने 2005 से पहले के बिहार की स्थिति याद दिलाते हुए कहा, “2005 के पहले पूरा बिहार जंगलराज की चपेट में था। एक ही धंधा चलता – अपहरण। आपने नीतीश बाबू के हाथ में बिहार का शासन दिया। नीतीश बाबू ने जंगलराज को खत्म कर दिया। बिहार में नए विकास की शुरुआत हुई है।” उन्होंने जनता से एक और बार NDA की सरकार बनाने की अपील करते हुए कहा कि जो नींव बनाई गई है, उसके ऊपर इमारत खड़ी करने का काम हमारी सरकार करेगी।

‘राहुल गांधी ने छठ मइया का अपमान किया है’

अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा और उन पर ‘छठ मइया के अपमान’ का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “राहुल बाबा ने बिहार में आकर छठ मइया का अपमान किया है। बिहार के लोग इसका बदला लेंगे। राहुल बाबा, छठ मइया को आप और आपकी माता जी नहीं समझ पाएंगी।” उन्होंने आगे जोड़ा, “आपके कार्यकर्ताओं ने मोदी जी की माता जी को अपमानित किया और आपने छठ मइया का अपमान किया है। ये बिहार है जब 14 तारीख को डब्बे खुलेंगे, दूर-दूर तक NDA होगा।”

मुंगेर और नालंदा में भी करेंगे सभा

लखीसराय के बाद अमित शाह मुंगेर और नालंदा में जनसभाएं करेंगे। लखीसराय के बाद मुंगेर के असरगंज में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां वे डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के समर्थन में जनसभा करेंगे और जनता से वोट की अपील करेंगे। इसके बाद बिहारशरीफ के हिलसा पहुंचेंगे, जहां JDU प्रत्याशी कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया के पक्ष में चुनावी जनसभा करेंगे।

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.