आरा: शहर की प्रतिष्ठित सांस्कृतिक संस्था ‘अम्बा’ द्वारा आयोजित ‘डांडिया नाइट हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुई। यह आयोजन लगातार नौवें वर्ष आयोजित किया गया, जिसमें शहर ही नहीं, राज्य स्तर की कई जानी-मानी हस्तियों ने भाग लेकर आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया। इस वर्ष कार्यक्रम की खास बात रही लोकगायिका मनीषा श्रीवास्तव और जानेमाने कार्टूनिस्ट पवन टून की उपस्थिति। मनीषा ने देवी गीतों से माहौल को भक्तिमय कर दिया, वहीं पवन टून ने अपने व्यंग्यचित्रों और संवादों से लोगों को संस्कृति और समाज के बीच गहराई से जोड़ने की बात कही।
कार्यक्रम का शुभारंभ आरती से हुआ, जिसमें भाजपा नेता संजय टाइगर, सांसद सुदामा प्रसाद की पत्नी शोभा देवी, समाजसेवी विष्णु सिंह, यशवंत सिंह, इंजीनियर मांडवी तिवारी, डॉ. श्रुति दिव्यांशिका तिवारी और समाजसेवी भीम श्रीवास्तव ने भाग लिया। संजय टाइगर ने आयोजन को “संस्कृति की मिट्टी से जुड़ा उत्सव” बताते हुए अम्बा टीम की सराहाना की।
9 को किया गया सम्मानित
कार्यक्रम में उन 9 व्यक्तियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने पिछले 9 वर्षों में संस्था को निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन दिया। सम्मानित लोगों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पत्रकारिता, व्यवसाय और समाजसेवा से जुड़ी हस्तियां शामिल थीं। इनमें इंजीनियर मांडवी तिवारी को व्यवसाय और तकनीकी क्षेत्र में योगदान के लिए। डॉ. श्रुति दिव्यांशिका तिवारी – क्षेत्र की सबसे युवा सर्जन के रूप में, भीम श्रीवास्तव – समाजसेवी और अम्बा के स्थायी सहयोगी, डॉ. अर्चना सिंह – शिक्षा क्षेत्र में योगदान और अम्बा की मार्गदर्शिका, राकेश कुमार सिंह – दैनिक भास्कर, मीडिया सहयोग के लिए, समीर अख्तर– फोटो जर्नलिस्ट, सांस्कृतिक क्षणों को संजोने के लिए, राकेश कुमार बंटी – पूर्व जिलाध्यक्ष, अम्बा से निरंतर जुड़ाव के लिए, चांदनी सिंह – एयरहोस्टेस और टीम की सक्रिय सदस्य, राजू कुमार – मेकअप आर्टिस्ट और आयोजन सहयोगी के लिए सम्मानित किया गया।
विशेष सम्मान
जीतन पाण्डेय को उनके सामाजिक योगदान और सांस्कृतिक कार्यों के लिए प्रेरित करने हेतु विशेष सम्मान दिया गया। इस मौके पर जीतन ने कहा यह सम्मान मेरे लिए नहीं, हमारी परंपराओं और मूल्यों के लिए है।
अतिथियों को उपहार और अंगवस्त्र
सभी सम्मानित अतिथियों को अंगवस्त्र और उपहार हैम्पर प्रदान किए गए। उपहारों की व्यवस्था साड़ी घर प्रतिष्ठान और ओम व्हील्स (बुलेट शोरूम) की ओर से की गई थी।
अम्बा टीम का समर्पण
आयोजन की सफलता के पीछे अम्बा टीम की महीनों की तैयारी और समर्पण रहा। संयोजक ओ.पी. पाण्डेय ने बताया कि टीम एक परिवार की तरह काम करती है। इस अवसर पर राकेश राजपूत, मंगलेश तिवारी, गोलू प्रताप सिंह, अदिति राज, समीर श्रीवास्तव, गौरी तिवारी, स्नेहा चौधरी, करिश्मा सिंह सहित कुल 30 से अधिक सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।हमारा उद्देश्य सिर्फ उत्सव मनाना नहीं, बल्कि समाज को जोड़ना है।
संस्कृति से जुड़ने का माध्यम
अम्बा डांडिया नाइट’ अब सिर्फ एक मनोरंजक आयोजन नहीं, बल्कि स्थानीय सांस्कृतिक पहचान बन चुकी है। यह कार्यक्रम हर साल समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ता है, युवा प्रतिभाओं को मंच देता है और सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखने का माध्यम बनता है।



