वैशाली: बिहार के वैशाली जिला के महुआ पहुंचे बिहार सरकार की पूर्व मंत्री और लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। तेज प्रताप ने कहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा महिला का अपमान अकसर किया जा रहा है। पिछले दिन पहले लालू प्रसाद यादव पर हमला बोलते हुए कहा गया था कि खुद जेल गए तो पत्नी को बिहार के मुख्यमंत्री बना दिया, जिसका जवाब देते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि नीतीश कुमार का अब उड़ गया है।
अभद्र भाषा किसी भी नेता के या किसी भी दल को शोभा नहीं देता है। नीतीश कुमार मुख्यमंत्री रहते हुए इस प्रकार की भाषा का प्रयोग हर दम करते रहते हैं। महिलाओं को पकड़ लेना आदि हरकत मुख्यमंत्री करते रहते हैं। तेज प्रताप ने केंद्र सरकार से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। तेज प्रताप यादव बिहार में अपनी एक अलग राजनीतिक पार्टी बनाने के लिए पसीना बहा रहे हैं। वह लोगों से मिल रहे हैं। साथ ही पिछले दिनों महुआ से चुनाव लड़ने का ऐलान भी किया है। तेज प्रताप महुआ के लोगों से मिलकर अमने लिए जमीन तैयार कर रहे है। तेज प्रताप मौजूदा विधायक पर भी हमलावर हैं।



