नई दिल्ली: इस हफ्ते OTT पर थ्रिलर और क्राइम ड्रामा का जलवा है। मृगया: द हंट एक बंगाली एक्शन थ्रिलर है, जिसमें अनन्या भट्टाचार्य और सौरव दास लीड रोल में हैं। यह फिल्म एक रहस्यमयी कहानी के साथ जी5 पर स्ट्रीम हो रही है। दूसरी ओर, जनावर – द बीस्ट विदिन एक क्राइम ड्रामा सीरीज है, जिसमें भुवन अरोड़ा एक आदिवासी पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं, जो एक रहस्यमयी हत्या की गुत्थी सुलझाते नजर आएंगे। यह भी जी5 पर उपलब्ध है।
प्यार और सामाजिक मुद्दों की कहानी
रोमांटिक ड्रामा के शौकीनों के लिए धड़क 2 नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी अभिनीत यह फिल्म तमिल हिट परियेरुम पेरुमल का हिंदी रीमेक है, जो एक प्रेमी जोड़े की सामाजिक बाधाओं के खिलाफ जंग को दर्शाती है। वहीं, मोहनलाल की हृदयपूर्वम एक दिल छू लेने वाली मलयालम रोमांटिक ड्रामा है, जो जियो हॉटस्टार पर पांच भाषाओं में स्ट्रीम हो रही है।
हॉरर और कॉमेडी का तड़का
हॉरर-कॉमेडी के दीवानों के लिए सुमति वलावु जी5 पर एक मजेदार विकल्प है। यह मलयालम फिल्म एक भूतिया सड़क के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें अर्जुन अशोकन और गोकुल सुरेश मुख्य भूमिका में हैं। दूसरी ओर, डेंजरस एनिमल्स एक साइकोलॉजिकल हॉरर थ्रिलर है, जो लाइन्सगेट पर उपलब्ध है और एक सीरियल किलर की डरावनी कहानी को बयान करती है
हल्की-फुल्की कॉमेडी और एक्शन
ओडुम कुथिरा चाडुम कुथिरा एक मलयालम रोमांटिक कॉमेडी है, जिसमें फहद फासिल और कल्याणी प्रियदर्शन की जोड़ी नजर आएगी। यह नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। सन ऑफ सरदार 2 में अजय देवगन की धमाकेदार वापसी है, जो स्कॉटलैंड की पृष्ठभूमि में एक सिख जोड़े की शादी की कहानी को दर्शाती है। यह भी नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। इसके अलावा, सरकीत एक मलयालम ड्रामा है, जो एक दंपति और उनके बेटे की भावुक कहानी को मनोरमामैक्स पर पेश करती है।
वीकेंड के लिए परफेक्ट मनोरंजन
यह फ्राइडे ओटीटी प्रेमियों के लिए हर तरह का मनोरंजन लेकर आया है। चाहे आप थ्रिलर, रोमांस, हॉरर या कॉमेडी के दीवाने हों, ये 9 रिलीज आपके वीकेंड को यादगार बनाएंगी।



