नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में लगभग 11,000 करोड़ रुपये की लागत वाले दो बड़े हाईवे प्रोजेक्ट, UER-II and Dwarka Expressway का उद्घाटन किया। इससे दिल्ली में ट्रैफिक कम होगा, कनेक्टिविटी बेहतर होगी और लोगों का सफर आसान हो जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने इन प्रोजेक्ट के निर्माण में लगे मजदूरों से भी बात की। इस दौरान उन्होंने पहले की सरकारों पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा, जो लोग संविधान सिर पर रखकर नाचते हैं, वही संविधान को कुचलते थे। इस दौरान उन्होंने रोड शो किया।
स्वच्छता मित्र
पीएम मोदी ने दावा किया कि पहले की सरकारों के समय ऐसा प्रावधान था कि अगर कोई सफाई कर्मचारी बिना बताए नहीं आता था तो उसे एक महीने के लिए जेल में डाल दिया जाएगा। दिल्ली में हमारे जो स्वच्छता मित्र हैं, वो सभी बहुत बड़ा दायित्व निभाते हैं। लेकिन पहले की सरकारों ने इन्हें भी जैसे अपना गुलाम समझ रखा था। ये लोग सर पर संविधान रखकर नाचते हैं, ये संविधान को कैसे कुचलते थे, ये बाबा साहेब की भावनाओं को कैसे दगा देते थे, आज मैं वो सच्चाई आपको बताने जा रहे हैं।
गलत कानूनों को खत्म कर रहे है
प्रधानमंत्री ने कहा, दिल्ली में मेरे सफाईकर्मी भाई-बहन काम करते हैं, उनके लिए यहां एक खतरनाक कानून था। दिल्ली म्युनिसिपल कारपोरेशन एक्ट में एक बात लिखी थी कि यदि को सफाई मित्र बिना बताए काम पर नहीं आता, तो उसे एक महिने के लिए जेल में डाला जा सकता था। आज जो सामाजिक न्याय की बड़ी बड़ी बातें करते हैं, उन्होंने ऐसे कई नियम कानून देश में बना रखे ये मोदी है, जो ऐसे गलत कानूनों को खोज-खोजकर खत्म कर रहा है और ये अभियान लगातार जारी है।
पिछली सरकारों ने दिल्ली को गड्ढे में गिरा दिया
पीएम मोदी ने कहा, पिछली सरकारों ने दिल्ली को किस तरह बर्बाद किया, दिल्ली को एक तरह से गड्ढे में गिरा दिया था। मैं जानता हूं कि भाजपा की नई सरकार के लिए लंबे अरसे से बढ़ रही मुसीबतों से दिल्ली को बाहर निकालना कितना कठिन है। लेकिन, मुझे भरोसा है कि दिल्ली में जिस टीम को आपने चुना है, वो मेहनत करके पिछले कई दशकों की समस्याओं से दिल्ली को बाहर निकाल कर रहेंगे।
पीएम कहा, हमारे लिए रिफॉर्मका मतलब है सुशासन का विस्तार इसलिए हम लगातार रिफॉर्म पर बल दे रहे हैं। आने वाले समय में हम अनेक बड़े-बड़े रिफॉर्म करने वाले हैं ताकि जीवन भी और बिजनेस भी, सब कुछ और आसान हो। उन्होंने कहा, हमारा प्रयास GST को और आसान बनाने और टौक्स दरों को रिवाइज करनेका है।इसका फायदा हर परिवार को होगा, गरीब और मीडिल क्लास को होगा, छोटे बड़े हर उधमी को होगा, हर व्यापारी-कारोबारी को होगा। हमें वोकल फॉर लोकल को अपना जीवन मंत्र बनाना है। ये काम हमारे लिए मुश्किल नहीं है, जब भी हमने संकल्प लिया है, तब-तब हमने करके दिखाया है।
पीएम ने कहा अगस्त का यह महीना, आजादी के रंग में, क्रांति के रंग में रंगा होता है। आज़ादी के इसी महोत्सव के बीच आज देश की राजधानी दिल्ली, देश में हो रही विकास क्रांति की साक्षी बन रही है। दुनिया जब भारत को देखती है, परखती है, तो उसकी पहली नज़र हमारी राजधानी पर पड़ती है, हमारी दिल्ली पर पड़ती है। इसलिए, दिल्ली को हमें विकास का ऐसा मॉडल बनाना है, जहां सभी को महसूस हो कि हां, यह विकसित होते भारत की राजधानी है।
दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क दुनिया के बड़े नेटवर्क में से एक है
बीते 11 साल से केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने इसके लिए अलग-अलग स्तरों पर निरंतर काम किया है। अब जैसे कनेक्टिविटी का विषय ही है। दिल्ली-NCR की कनेक्टिविटी में बीते दशक में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। यहां आधुनिक और चौड़े एक्सप्रेसवे हैं, दिल्ली-NCR मेट्रो नेटवर्क के मामले में, दुनिया के सबसे बड़े नेटवर्क इलाकों में से एक है। यहां नमो भारत जैसा, आधुनिक रैपिड रेल सिस्टम है। यानी बीते 11 वर्षों में दिल्ली-NCR में आना-जाना पहले के मुकाबले आसान हुआ है।
अर्बन एक्सटेंशन रोड की विशेषता
अर्बन एक्सटेंशन रोड की विशेषता है। यह दिल्ली को कूड़े के पहाड़ों से भी मुक्त करने में मदद कर रही हैं। अर्बन एक्सटेंशन रोड को बनाने में लाखों टन कचरा काम में लाया गया है। यानी कूड़े के पहाड़ को कम करके, उस वेस्ट मटेरियल का इस्तेमाल सड़क बनाने में किया गया है और वैज्ञानिक तरीके से किया गया है। यहां पास में ही भलस्वा लैंडफिल साइट है। यहां आसपास जो परिवार रहते हैं, उनके लिए ये कितनी समस्या है, यह हम सभी जानते हैं। हमारी सरकार, ऐसी हर परेशानी से दिल्ली वालों को मुक्ति दिलाने में जुटी हुई है।
भाजपा सरकार, यमुना सफाई में भी जुटी है
पीएम ने कहा कि रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली की भाजपा सरकार, यमुना की सफाई में भी लगातार जुटी हुई है। यमुना से इतने कम समय में 16 लाख मीट्रिक टन सिल्ट हटाई जा चुकी है। इतना ही नहीं, बहुत कम समय में ही, दिल्ली में 650 देवी इलेक्ट्रिक बसें शुरू की गई हैं और इतना ही नहीं, भविष्य में भी इलेक्ट्रिक बसें एक बहुत बड़ी मात्रा में करीब-करीब दो हज़ार का आंकड़ा पार कर जाएगी। यह ग्रीन दिल्ली-क्लीन दिल्ली के मंत्र को और मजबूत करता है।
इसको भी पढ़े: PM की बड़ी घोषणाएं, युवाओं और अर्थव्यवस्था पर जोर
गुड गवर्नेंस, भाजपा सरकारों की पहचान
गुड गवर्नेंस, भाजपा सरकारों की पहचान है। भाजपा सरकारों के लिए जनता-जनार्दन ही सर्वोपरि है। आप ही हमारा हाई कमांड हैं, हमारी लगातार कोशिश रहती है कि जनता का जीवन आसान बनाएं। यही हमारी नीतियों में दिखता है, हमारे निर्णयों में दिखता है। हरियाणा में एक समय कांग्रेस सरकारों का था, जब बिना खर्ची-पर्ची के एक नियुक्ति तक मिलना मुश्किल था। लेकिन हरियाणा में भाजपा सरकार ने लाखों युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ सरकारी नौकरी दी है। नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व में ये सिलसिला लगातार चल रहा है।
झुग्गी वालों मिल रहे पक्के घर
दिल्ली में जो झुग्गियों में रहते थे, जिनके पास अपने घर नहीं थे, उनको पक्के घर मिल रहे हैं। जहां बिजली, पानी, गैस कनेक्शन तक नहीं था, वहां यह सारी सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं और अगर मैं देश की बात करूं, तो बीते 11 सालों में रिकॉर्ड सड़कें, देश में बनी हैं, हमारे रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प हो रहा है। वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेनें, गर्व से भर देती हैं। छोटे-छोटे शहरों में एयरपोर्ट बन रहे हैं। NCR में ही देखिए, कितने सारे एयरपोर्ट हो गए। अब हिंडन एयरपोर्ट से भी फ्लाइट कई शहरों को जाने लगी है। नोएडा में एयरपोर्ट भी बहुत जल्द बनकर तैयार होने वाला है।



