एमसीडी को 175 करोड़ रुपये की सहायता

दिल्ली के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने राजौरी गार्डन के विष्णु गार्डन का दौरा कर साफ-सफाई का निरीक्षण किया। बोले मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी मंत्री दिल्ली भर में साफ सफाई और स्वच्छता के कार्यों की स्वयं निगरानी कर रहे हैं।

Share This Article:

नई दिल्ली: दिल्ली में प्रदूषण के बढ़ते शोर के बीच सफाई व स्वच्छता के मसले को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गंभीरता से लिया है। पिछले दिनों उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जब छोटे शहर सफाई के मामले में आगे निकल सकते हैं तो दिल्ली को तेज रफ्तार से आगे बढ़ना चाहिए। सरकार के पास बजट की कोई कमी नहीं है। अधिकारियों के पास दिल्ली को साफ-सुथरा व स्वच्छ बनाने की कोई भी योजना है, तो वह उसे लाएं। सरकार उस योजना को तुरंत लागू करेगी। इसी के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने दिल्ली नगर निगम को सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए 175 करोड़ रुपये की विशेष वित्तीय सहायता दी है। इसी कड़ी राष्ट्रीय राजधानी की साफ-सफाई व्यव्था को परखने दिल्ली के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने शनिवार को राजौरी गार्डन के विष्णु गार्डन के कई इलाकों का निरीक्षण कर साफ सफाई और स्थानीय लोगों की समस्याओं को जाना।

कचरा प्रबंधन में सुधार के लिए प्रयास जारी है

सूद ने कहा कि दिल्ली सरकार दिल्ली में सफाई व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने और कूड़ा प्रबंधन में सुधार लाने के लिए कई स्तरों पर लगातार प्रयासरत है। आज मुख्यमंत्री के आह्वान पर सभी मंत्री दिल्ली भर में साफ सफाई और स्वच्छता के कार्यों की स्वयं निगरानी कर रहे हैं ताकि आने वाले दिनों में दिल्लीवासियों को स्वच्छ और स्वस्थ दिल्ली मिल सके।

वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने को कैबिनेट से प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं

सूद ने बताया कि नगर निगम को अतिरिक्त वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए कैबिनेट स्तर पर प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। । इसी दिशा में माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के निर्देश पर दिल्ली सरकार ने नगर निगम को 175 करोड़ रुपये की विशेष वित्तीय सहायता दी है ताकि ठेकेदारों का बकाया भुगतान समय पर किया जा सके । नगर निगम में आम आदमी पार्टी के पिछले ढाई वर्षों के कार्यकाल में गलत ठेके दिए जाने और कुप्रबंधन के कारण नगर निगम की व्यवस्था पटरी से उतर गई थी जिसका सीधा असर दिल्ली की सफाई व्यवस्था पर पड़ा। हमारी सरकार इस अव्यवस्था को दूर करने के लिए पूरी गंभीरता से काम कर रही है।

समस्या का समाधान किया जा रहा

सूद ने कहा कि पिछले 27 वर्षों में पिछली सरकारों की गैर-जिम्मेदार नीतियों के कारण दिल्ली में कई समस्याएँ थी जिनका समाधान चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बजट तैयार करने, अनुमान बनाने और टेंडर प्रक्रिया पूरी करने में समय लगता है लेकिन दिल्ली सरकार पूरी जिम्मेदारी के साथ दिल्ली की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।

सूद ने MCD के अधिकारियों, सफाई कर्मचारी तथा कूड़ा उठाने वाली एजेंसी के प्रतिनिधियों को चेतावनी देते हुए कहा की कूड़ा प्रबंधन पूरी मुस्तैदी और समयबद्ध तरीके से किया जाए। जिन हॉटस्पॉट्स पर कूड़ा जमा होने की समस्या रहती है वहां नियमित सफाई की जाए। धूल नियंत्रण, सड़क सफाई, मैकेनिकल स्वीपिंग, वॉटर स्प्रिंकलिंग और कूड़े के त्वरित निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जाए। यदि यहाँ के नागरिकों की समस्या का शीघ्र और समय पर समाधान नहीं हुआ तो उन पर कड़ी और कठोर कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ उन्होंने स्थानीय निवासियों से कहां की उनके इलाके में जहां-जहां कूड़ेदान में कूड़ा पड़ा रहता है, गंदा पानी सड़को पर भरा हुआ है उनकी प्रतिदिन की फोटो मंत्री महोदय के मोबाइल पर भेजें और वस्तुस्थिति से उन्हें अवगत कराएं।

उन्होंने स्थानीय निवासियों से अपील की कि सभी को मिलकर इन समस्याओं के समाधान की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। दिल्ली सरकार जनता को एक स्वच्छ, सुव्यवस्थित और बेहतर राजधानी देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। सभी के प्रयासों से सफाई व्यवस्था मजबूत होगी और प्रदूषण नियंत्रण की हमारी मुहिम को भी बड़ी ताकत मिलेगी।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.