एमसीडी उपचुनाव में सीपीआई उम्मीदवार ने झोंकी ताकत

दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों के उपचुनाव के लिए मतदान 30 नवंबर को होगा। चुनाव प्रचार शुक्रवार शाम खत्म हो गया है।

Share This Article:

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम उपचुनाव के प्रचार के अंतिम दिन सीपीआई व वामपंथी दल अपनी ताकत झोंक दी। पार्टी की पूर्वी दिल्ली की उम्मीदवार अनीता देवी ने रैली और नुक्कड़ सभाएं की। पार्टी ने विनोद नगर निगम वार्ड में रैली निकाली। यह रैली में वार्ड के कई चौराहों पर विभिन्न पार्टी नेताओं ने मतदाताओं को संबोधित किया। सीपीआई उम्मीदवार को  सभी वामपंथी पार्टीयों सीपीआई, सीपीआईएम, सीपीआईएमएल, आर एस पी, फॉरवर्ड ब्लॉक व सीजीपीआई का पूर्ण समर्थन है। 

सभा को संबोधित करते हुए प्रोफेसर दिनेश वार्ष्णेय सचिव सीपीआई दिल्ली राज्य परिषद व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सीपीआई, आर एस डागर सचिव आर एस पी दिल्ली राज्य, शशि कुमार गौतम सचिव सीपीआई पूर्वी दिल्ली जिला व सचिवमन्डल सदस्य सीपीआई दिल्ली राज्य, पुष्पेन्द्र ईस्ट दिल्ली जिला सेक्रेटरी सीपीआईएम , केहर सिंह, शिंजो वर्गीज AIYF दिल्ली राज्य एआईवाई एफ दिल्ली राज्य, एडवोकेट धीरेन्द्र तिवारी ने मतदाताओं से सीपीआई व वामपंथी उम्मीदवार को जीताने की अपील की। 

इस रैली में कन्हैयालाल सीपीआई राज्य परिषद सदस्य, शशि कुमारी, पूनम महिला फेडरेशन नेता भी शामिल थे।यह रेली दोपहर 12.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक चली। रास्ते में मतदाताओं ने वोट देने का पूर्ण आश्वासन दिया।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.