नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के कुर्नूल में बड़ा हादसा हुआ है। चिन्नाटेकुर के पास एक प्राइवेट बस में आग लग गई, जिसमें 20 यात्री जिंदा जल गए। घटना शुक्रवार सुबह 3:30 बजे हुई है। मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की संभावना है। बस में 40 यात्री थे।
बाइक से हुई थी टक्कर
खबरों के मुताबिक, बस हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही थी और एनएच-44 पर उसकी टक्कर एक बाइक से हो गई। बाइक बस के नीचे जाकर ईंधन टैंक से टकरा गई। बस में तुरंत आग लग गई। हादसे में बाइक सवार शिवशंकर की भी मौत हो गई। इमरजेंसी गेट तोड़कर बाहर आए लोग बुरी तरह झुलस गए थे, सभी को कुर्नूल सरकारी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।
पहचान में नहीं आ रहे शव
पुलिस का कहना है कि पूरी तरह जलने के कारण कई शव पहचान तक में नहीं आ रहे। कुर्नूल रेंज के डीआईजी कोया प्रवीण ने मीडिया को बताया कि दो बच्चों समेत 21 यात्री सुरक्षित बच गए। ड्राइवर और क्लीनर का पता नहीं चल पाया है। ज़्यादातर यात्री 25 से 35 साल के बीच के थे। हादसे के वक़्त यात्री सो रहे थे, जिससे वे बच नहीं पाए। आग लगने के बाद बस में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे दरवाज़ा जाम हो गया।
Extremely saddened by the loss of lives due to a mishap in Kurnool district of Andhra Pradesh. My thoughts are with the affected people and their families during this difficult time. Praying for the speedy recovery of the injured.
— PMO India (@PMOIndia) October 24, 2025
An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be…
ये भी पढ़ें-दिल्ली ने पहली बार क्लाउड सीडिंग उड़ान सफलतापूर्वक संपन्न की
पीएम ने जताया दुःख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुःख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा- कुर्नूल दुर्घटना दुखद है। मेरी संवेदनाएँ मृतकों के परिवारों के साथ हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने मृतकों के परिवारों के लिए ₹2 लाख और घायलों के लिए ₹50,000 के मुआवजे की घोषणा की है।



