युवराज सिंह ने एमएस धोनी और कपिल देव से मांगी माफी, पिता योगराज के बयानों को बताया गलत

पूर्व भारतीय दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने अपने पिता योगराज सिंह के महेंद्र सिंह धोनी और कपिल देव के खिलाफ दिए गए विवादास्पद बयानों से खुद को पूरी तरह अलग कर लिया है। एक इंटरव्यू में युवराज ने स्पष्ट किया कि उनके पिता की टिप्पणियां "सही नहीं" थी और वह इसके लिए दोनों महान क्रिकेटरों से "दिल से माफी" मांगते हैं।

Share This Article:

नई दिल्ली: पूर्व भारतीय दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने अपने पिता योगराज सिंह के महेंद्र सिंह धोनी और कपिल देव के खिलाफ दिए गए विवादास्पद बयानों से खुद को पूरी तरह अलग कर लिया है। एक इंटरव्यू में युवराज ने स्पष्ट किया कि उनके पिता की टिप्पणियां “सही नहीं” थी और वह इसके लिए दोनों महान क्रिकेटरों से “दिल से माफी” मांगते हैं।

यह मेरे विचार नहीं हैं

हाल के दिनों में योगराज सिंह ने धोनी पर युवराज का करियर बर्बाद करने का आरोप लगाया था और कपिल देव के साथ अपने पुराने विवादों को लेकर भी कड़े अपशब्दों का प्रयोग किया था। इन बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए 2011 विश्व कप के नायक युवराज ने कहा, “मैं कपिल पाजी और एमएस धोनी से इन टिप्पणियों के लिए माफी मांगना चाहता हूं। कपिल पाजी भारत के महान खिलाड़ी रहे हैं। उनके और मेरे पिता के बीच कैसे संबंध थे, मुझे नहीं पता, तब तो मेरा जन्म भी नहीं हुआ था।”

धोनी के बारे में बात करते हुए युवराज ने कहा, “मैंने एमएस धोनी के साथ क्रिकेट खेला है और उनके साथ मेरे अच्छे संबंध रहे हैं। पिता ने जो उनके बारे में कहा, मैंने उनसे साफ़ कह दिया है कि यह ठीक नहीं है। मैंने उन्हें समझाया कि आपकी बातों का असर मुझ पर पड़ता है, इसलिए कृपया ऐसी बातें न करें।”

धोनी और कपिल देव को दी सफाई

युवराज ने विश्वास जताया कि धोनी और कपिल देव दोनों जानते हैं कि ये शब्द उनके नहीं हैं। उन्होंने कहा, “मैं ईमानदारी से उन दोनों से माफी मांगता हूं, लेकिन वे भी जानते हैं कि ये मेरे विचार नहीं हैं। एक क्रिकेटर के तौर पर, देश के लिए उनके योगदान के लिए मेरे मन में उनके प्रति बहुत सम्मान है।”

विवाद की जड़: योगराज सिंह के आरोप

कपिल देव के खिलाफ: योगराज का दावा है कि जब वह क्रिकेट खेलते थे, तब हरियाणा और नॉर्थ जोन के कप्तान रहे कपिल देव ने उन्हें बिना किसी कारण के टीम से बाहर कर दिया था। योगराज ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया था कि उन्होंने इस मुद्दे पर कपिल देव को उनके घर जाकर अपशब्द कहे थे।

एमएस धोनी के खिलाफ: योगराज सिंह लंबे समय से धोनी को निशाना बनाते रहे हैं। उनका मानना है कि धोनी की वजह से ही युवराज को 2011 के बाद टीम से बाहर होना पड़ा और वह 2019 विश्व कप नहीं खेल सके। उन्होंने यहाँ तक कहा था कि वह धोनी को कभी माफ नहीं करेंगे।

DISHA ROJHE

disharojhe007@gmail.com

I am a detail-oriented Content Writer with professional experience in digital and broadcast news media. I have worked with reputed platforms including News18, Live India, and 8PM News, where I contributed as a content writer, crafting engaging, informative, and audience-focused content.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.