न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे टीम का ऐलान

न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन गिल को कप्तान और श्रेयस अय्यर को उपकप्तान बनाया गया है।

Share This Article:

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। शनिवार को जारी टीम में शुभमन गिल को कप्तान और श्रेयस अय्यर को उपकप्तान बनाया गया है। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की टीम में वापसी हुई है। हालांकि, श्रेयस अय्यर बीसीसीआई की मेडिकल टीम से फिटनेस क्लीयरेंस मिलने के बाद ही मैदान पर उतर सकेंगे।

ईशान किशन को मौका नहीं

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने टीम में अपनी जगह बरकरार रखी है, जबकि ईशान किशन को इस सीरीज के लिए मौका नहीं मिला है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम दिया गया है।

जायसवाल होंगे बैकअप ओपनर

यशस्वी जायसवाल को टीम में बैकअप ओपनर की भूमिका दी गई है। उन्होंने हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुभमन गिल की अनुपस्थिति में रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत की थी और तीसरे वनडे में नाबाद 116 रन की शानदार पारी खेली थी।

सिराज की वापसी, शमी को फिर मौका नहीं

तेज गेंदबाजी विभाग में मोहम्मद सिराज के साथ अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा को शामिल किया गया है। पेस बॉलिंग ऑलराउंडर के तौर पर नीतीश कुमार रेड्डी को मौका दिया गया है। वहीं, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को एक बार फिर टीम में शामिल नहीं किया गया।

11 से 18 जनवरी तक खेली जाएगी वनडे सीरीज

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज 11 से 18 जनवरी तक खेली जाएगी। पहला मुकाबला 11 जनवरी को वडोदरा, दूसरा राजकोट और तीसरा मुकाबला इंदौर में खेला जाएगा। बीसीसीआई इससे पहले टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर चुका है। पांच टी-20 मुकाबले 21 से 31 जनवरी के बीच खेले जाएंगे।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.