छत्तीसगढ़ में 14 नक्सली ढेर, लीडर देवा का सरेंडर

छत्तीसगढ़ में शनिवार की सुबह सुरक्षाबलों ने 14 नक्सलियों को मार गिराया है। सुकमा के किस्टाराम इलाके में 12 और बीजापुर में 2 नक्सली मारे गए हैं।

Share This Article:

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में शनिवार की सुबह सुरक्षाबलों ने 14 नक्सलियों को मार गिराया है। सुकमा के किस्टाराम इलाके में 12 और बीजापुर में 2 नक्सली मारे गए हैं। सभी नक्सलियों के शव हथियार के साथ बरामद कर लिया गया है। इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है, दोनों तरफ से रुक रूककर फायरिंग हो रही है।

मोस्ट वांटेड ने डाला हथियार

छत्तीसगढ़ का मोस्ट वांटेड नक्सली और स्पेशल जोनल कमेटी मेंबर (एसजेडसीएम) देवा बारसे ने हैदराबाद में आत्मसमर्पण कर दिया है। देवा के साथ 20 अन्य नक्सलियों ने भी हथियार डाल दिए हैं। पुलिस इस संबंध में शनिवार दोपहर तीन बजे हैदराबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी देगी।

छत्तीसगढ़ का बड़ा नक्सली चेहरा

पुलिस सूत्रों के अनुसार, देवा अपने साथियों के साथ तेलंगाना के मुलुगु जिले में पहुंचा था, जहां से सुरक्षा एजेंसियां उसे हैदराबाद लेकर गईं। देवा बारसे लंबे समय से छत्तीसगढ़ में नक्सली गतिविधियों का बड़ा चेहरा माना जाता रहा है।

सर्च अभियान जारी

इधर, छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के किस्टाराम इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी की टीम को अभियान पर भेजा गया था। शनिवार सुबह करीब आठ बजे नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया। मुठभेड़ स्थल से सभी शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं, जबकि इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

बीजापुर में भी मिला इनपुट

वहीं, बीजापुर जिले में भी नक्सलियों की मौजूदगी के इनपुट के बाद डीआरजी की टीम ने नक्सल विरोधी अभियान शुरू किया। शनिवार तड़के नक्सलियों द्वारा फायरिंग किए जाने के बाद सुबह करीब पांच बजे से रुक-रुककर मुठभेड़ चलती रही। सर्च ऑपरेशन के दौरान अब तक दो नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं।

इतने का था इनाम

बीजापुर के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि मारे गए नक्सलियों में एक एरिया कमेटी मेंबर था, जिस पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था, जबकि दूसरा आठ लाख रुपये का इनामी नक्सली था।

Tags :

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.