नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के दो दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma ) एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के लिए तैयार हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज (India vs Australia), जो 19 तारीख से शुरू हो रही है, उसके लिए बीसीसीआई (BCCI) ने 17 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी है।
दोनों दिग्गजों की वापसी
विराट और रोहित ने टेस्ट और टी20 फॉर्मेट से संन्यास के बाद चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) के फाइनल में आखिरी बार भारत का प्रतिनिधित्व किया था। उस मैच में भारत की जीत के साथ ही दोनों खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अस्थायी विराम ले लिया था। अब एक बार फिर रोहित शर्मा बतौर कप्तान और विराट कोहली (Virat Kohli) वरिष्ठ बल्लेबाज के रूप में टीम में शामिल हुए हैं।
श्रेयस और हार्दिक भी लौटेंगे मैदान पर
चोट और फॉर्म के चलते टीम से बाहर चल रहे श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) और हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की भी वापसी तय मानी जा रही है। श्रेयस ने चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में अहम भूमिका निभाई थी और अब वनडे फॉर्मेट में उनका चयन तय माना जा रहा है। वहीं, हार्दिक एक बार फिर ऑलराउंडर की भूमिका में दिखाई देंगे। वह व्हाइट बॉल क्रिकेट में ही सक्रिय हैं।
विकेटकीपिंग का जिम्मा केएल के हाथ
केएल राहुल (KL Rahul), जो अब तक भारत के सबसे भरोसेमंद विकेटकीपर बल्लेबाजों में गिने जाते हैं, अगर पूरी तरह फिट पाए जाते हैं तो उन्हें विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। उनके साथ ऋषभ पंत (Rishabh Pant) भी टीम में शामिल हैं।
तेज गेंदबाजी में बुमराह की वापसी संभव
लंबे समय से वनडे से बाहर चल रहे जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की भी इस सीरीज में वापसी की पूरी संभावना है। उन्होंने आखिरी वनडे नवंबर 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही खेला था। आकाश दीप को वनडे डेब्यू का मौका मिल सकता है, जबकि रिपोर्ट्स के मुताबिक मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज इस बार बाहर रह सकते हैं।
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए संभावित 17 सदस्यीय भारतीय टीम:
- रोहित शर्मा (कप्तान)
- शुभमन गिल (उप कप्तान)
- विराट कोहली
- श्रेयस अय्यर
- केएल राहुल (विकेटकीपर)
- ऋषभ पंत (विकेटकीपर)
- हार्दिक पांड्या
- रवींद्र जडेजा
- अक्षर पटेल
- वरुण चक्रवर्ती
- कुलदीप यादव
- जसप्रीत बुमराह
- आकाश दीप
- अर्शदीप सिंह
- हर्षित राणा
- नीतीश कुमार रेड्डी



