England Tour पर फेल हुए खिलाड़ी, Team India से बाहर होने की कगार पर पहुंचे 3 सीनियर प्लेयर

टीम इंडिया का मौजूदा इंग्लैंड दौरा अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। लीड्स और लॉर्ड्स में लगातार मिली हार के बाद टीम इंडिया टेस्ट सीरीज में पिछड़ चुकी है। अब मैनचेस्टर और ओवल में होने वाले दो अहम मुकाबले ही सीरीज का भविष्य तय करेंगे। अगर भारत को इस सीरीज को जीतना है, तो दोनों टेस्ट मैचों में जीत जरूरी है।

Share This Article:

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का इंग्लैंड दौरा (England Tour 2025) अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में लीड्स और लॉर्ड्स जैसे अहम मुकाबलों में हार झेल चुकी टीम इंडिया (Team India) अब सीरीज में पिछड़ चुकी है। यदि मैनचेस्टर टेस्ट (Manchester Test)और ओवल टेस्ट (Oval Test) में जीत दर्ज नहीं होती है, तो टीम को इंग्लैंड दौरे पर करारी शिकस्त का सामना करना पड़ सकता है।

लेकिन इस दौरे पर सिर्फ टीम इंडिया (team India) की हार ही चिंता का विषय नहीं है, बल्कि तीन खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय करियर भी खतरे में पड़ गया है। इन खिलाड़ियों की लगातार खराब फॉर्म और प्रदर्शन की वजह से फैंस और विशेषज्ञों द्वारा उनकी जमकर आलोचना की जा रही है। माना जा रहा है कि इंग्लैंड सीरीज खत्म होते-होते ये खिलाड़ी टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं।

प्रसिद्ध कृष्णा
29 वर्षीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को England Tour के पहले ही टेस्ट में मौका मिला था। लीड्स में उन्होंने कुल 5 विकेट झटके, लेकिन एजबेस्टन में लय बरकरार नहीं रख सके और सिर्फ 1 विकेट लेकर बाहर हो गए। Lord’s Test में उन्हें प्लेइंग-11 से भी ड्रॉप कर दिया गया।
सूत्रों के मुताबिक, उन्हें Manchester Test में भी मौका मिलने की संभावना कम है। अब तक 5 टेस्ट मैचों में 14 विकेट लेने वाले इस गेंदबाज के लिए भारत की टेस्ट टीम में जगह बनाना मुश्किल होता नजर आ रहा है।

करुण नायर
करुण नायर (Karun Nair) ने 8 वर्षों बाद टेस्ट टीम में वापसी की और England Lions के खिलाफ दोहरा शतक लगाकर खुद को साबित किया। लेकिन जब मौका मिला तो वो रन बनाने में नाकाम रहे। लीड्स टेस्ट में जहां वो शून्य पर आउट हुए, वहीं अगले मैच में नंबर-3 पर खेलने का मौका भी भुना नहीं पाए।
तीन टेस्ट में लगातार असफल होने के बाद कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) भी अब उन्हें अगला मौका देंगे या नहीं, यह तय नहीं है। यदि वे शेष दो मैचों में कुछ खास नहीं कर पाते, तो उनका करियर एक बार फिर अंधकार में जा सकता है।

शार्दुल ठाकुर
शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) को 2023 में साउथ अफ्रीका सीरीज के बाद इंग्लैंड के खिलाफ वापसी का मौका मिला। लीड्स टेस्ट में उन्होंने केवल 2 विकेट लिए और बल्ले से भी कोई खास योगदान नहीं दे सके। इसके बाद उन्हें लगातार टीम से बाहर रखा गया।
33 वर्षीय ऑलराउंडर अब तक 12 टेस्ट मैचों में 33 विकेट और 336 रन बना चुके हैं। लेकिन लगातार गिरते प्रदर्शन को देखते हुए, उनका भविष्य भी अनिश्चित नजर आ रहा है।

क्या WTC 2025 की रेस से बाहर हो सकते हैं ये खिलाड़ी?
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 (WTC 2025) के मद्देनजर टीम इंडिया अब युवा और परफॉर्मिंग खिलाड़ियों को तरजीह देने की तैयारी में है। ऐसे में इन सीनियर खिलाड़ियों को टीम में बनाए रखना मुश्किल हो सकता है। अब सबकी निगाहें Manchester और Oval टेस्ट पर टिकी हैं, जहां इन खिलाड़ियों को आखिरी मौका मिल सकता है खुद को साबित करने का।

Sakshi Pal

sakshipal8700@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.