KKR से बांग्लादेशी मुस्तफिजुर आउट, BCCI के कहने पर एक्शन

आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को टीम से बाहर कर दिया है।

Share This Article:

नई दिल्ली। आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को टीम से बाहर कर दिया है। यह फैसला बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा के बीच उठे विरोध और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के निर्देश के बाद लिया गया है।

KKR का पोस्ट

KKR ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जारी बयान में कहा कि BCCI के निर्देश मिलने के बाद सभी आवश्यक प्रक्रियाओं और आपसी परामर्श के तहत मुस्तफिजुर रहमान को टीम से रिलीज कर दिया गया है। फ्रेंचाइजी ने यह भी स्पष्ट किया कि आईपीएल नियमों के तहत BCCI ने उन्हें एक रिप्लेसमेंट खिलाड़ी शामिल करने की अनुमति दे दी है, जिसकी जानकारी समय आने पर साझा की जाएगी।

क्या बोले BCCI के सचिव

इससे पहले BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा था कि हाल के दिनों में सामने आए घटनाक्रमों को देखते हुए बोर्ड ने KKR को मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने का निर्देश दिया है। उन्होंने यह भी बताया था कि यदि फ्रेंचाइजी किसी वैकल्पिक खिलाड़ी को शामिल करना चाहती है तो उसे इसकी अनुमति दी जाएगी।

हिंदुओं के खिलाफ हिंसा को लेकर एक्शन

गौरतलब है कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ जारी हिंसा के चलते मुस्तफिजुर रहमान के आईपीएल में खेलने को लेकर विरोध हो रहा था। रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले 14 दिनों में वहां चार हिंदुओं की हत्या की घटनाएं सामने आई हैं।

ये भी पढ़ें-क्या पाकिस्तान चूक गया 2026 टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड की डेडलाइन?

शाहरुख पर बन रहा था दबाव

बताया जा रहा है कि इस मुद्दे पर KKR के मालिक शाहरुख खान और फ्रेंचाइजी पर भी लगातार दबाव बनाया जा रहा था। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आयोजन 26 मार्च से शुरू होगा, जबकि फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.