BCCI के नए अध्यक्ष बने मिथुन मन्हास, राजीव शुक्ला को मिली नई जिम्मेदारी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को नया अध्यक्ष मिल गया है। 28 सितंबर को मुंबई में हुई बैठक में नई कार्यकारिणी का ऐलान किया गया। नई कार्यकारिणी ने मिथुन मन्हास को नया अध्यक्ष नियुक्त किया।

Share This Article:

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को नया अध्यक्ष मिल गया है। आज यानी 28 सितंबर को मुंबई में हुई बैठक में नई कार्यकारिणी का ऐलान किया गया। नई कार्यकारिणी ने मिथुन मन्हास को नया अध्यक्ष नियुक्त किया। राजीव शुक्ला उपाध्यक्ष पद पर रहेंगे। वहीं देवजीत सैकिया को सचिव बनाया गया है। कोषाध्यक्ष ए.रघुराम भाट को बनाया गया है। इसके अलावा जयदेव निरंजन शाह एपेक्स कॉउंसिल के सदस्य और अरुण सिंह धूमल गवर्निंग काउंसिल के सदस्य चुने गए हैं।

मिथुन मिन्हास का करियर

टीम इंडिया के नए प्रेसिडेंट मिथुन मिन्हास को भारतीय टीम में खेलने का अनुभव नहीं है, हालांकि वो घरेलू क्रिकेट में शानदार खेल दिखा चुके हैं। डोमेस्टिक क्रिकेट में उन्होंने 157 फर्स्ट क्लास मैच खेले, जिसमें 9714 रन बनाए। इसमें वो 27 शतक लगा चुके हैं। लिस्ट-ए क्रकेट में 4126 रन बना चुके हैं। दिल्ली रणजी टीम की उन्होंने लंबे समय तक कप्तानी की। कई मौके पर टीम को मुश्किल परिस्तिथियों से निकालकर जीत दिलवाई। इसके अलावा मन्हास आईपीएल भी खेल चुके हैं। IPL में वो दिल्ली डेयरडेविल्स, किंग्स इलेवन पंजाब और पुणे वारियर्स की तरफ से खेल चुके हैं।

मिन्हास ने रचा इतिहास

आपको बता दें कि मिथुन मिन्हास BCCI अध्यक्ष बनते ही नया इतिहास बना चुके हैं। दरअसल वो पहले ऐसे प्लयेर बने हैं, जो बिना कोई अन्तर्राष्ट्रीय मैच खेले क्रिकेट बोर्ड का नेतृत्व करेंगे। साथ ही बीसीसीआई के 97 सालों के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि जम्मू-कश्मीर के किसी व्यक्ति को इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई हो। मिथुन का जन्म 1979 में जम्मू में हुआ था। क्रिकेट के साथ-साथ उनके पास प्रशासनिक अनुभव भी है।

GST Deduction के बाद Mahindra Scorpio की कीमत में कमी

Tags :

Aprajita Sharan

aprajitasharan@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.