MI London: UK लीग में मुंबई इंडियंस की धमाकेदार एंट्री

मुंबई इंडियंस ने 'द हंड्रेड' लीग में एंट्री की, ओवल इनविंसिबल्स अब ‘MI London’ के नाम से खेलेंगे। 2026 से पुरुष और महिला टीमों का नाम बदला जाएगा, और MI फैमिली अब 5 देशों में 7 टीमों तक पहुँच गई है।

Share This Article:

मुंबई/लंदन। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की सहायक कंपनी रिलायंस स्ट्रैटेजिक बिजनेस वेंचर्स लिमिटेड और सरे काउंटी क्रिकेट क्लब ने द हंड्रेड की मशहूर फ्रेंचाइजी ओवल इनविंसिबल्स में साझेदारी का ऐलान किया है। इस समझौते के तहत सरे को 51 प्रतिशत और रिलायंस को 49 प्रतिशत हिस्सेदारी मिली है। इसके साथ ही 2026 से पुरुष और महिला दोनों टीमें ‘एमआई लंदन’के नाम से खेलेंगी।

ओवल इनविंसिबल्स द-हंड्रेड के इतिहास की सबसे सफल टीम है, जिसने पांच साल में पांच खिताब जीतकर रिकॉर्ड बनाया है। टीम में सैम-टॉम करन, विल जैक्स, ऐलिस कैप्सी जैसे घरेलू सितारों के साथ राशिद खान, एडम जम्पा और मैरिजैन कैप जैसे दिग्गज शामिल रहे हैं। द-हंड्रेड ब्रिटेन की प्रोफेशनल क्रिकेट लीग है, जो दुनिया में 100 गेंदों का, अपनी तरह का इकलौता फॉर्मेट है। हर साल जुलाई-अगस्त में, इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड इसके मुकाबले करवाता है। लीग में कुल 8 टीमें खेलती हैं।

द हंड्रेड में MI फैमिली का विस्तार

मुंबई इंडियंस फैमिली में नई टीमें जुड़ने से एमआई फैमिली अब 5 देशों में 7 टीमों तक पहुंच चुकी है। बीते 17 वर्षों में एमआई फ्रेंचाइजी दुनिया भर में 13 लीग खिताब जीत चुकी है। जिसमें 5 आईपीएल टाइटल, 2 विमेंस प्रीमियर लीग टाइटल, 2 मेजर लीग क्रिकेट टाइटल, 2 चैंपियंस लीग टी20 टाइटल, और आईएलटी20 (एमआई एमिरेट्स, 2024) और एसए20 (एमआई केप टाउन, 2025) में एक-एक टाइटल शामिल हैं। एमआई का शानदार ट्रैक रिकॉर्ड इसे वैश्विक टी20 क्रिकेट की सबसे सफल फ्रेंचाइजी बनाता है।

हम युवा टैलेंट को आगे बढ़ाएंगे

मुंबई इंडियंस की ऑनर नीता एम. अंबानी ने कहा, ‘हमें ‘एमआई लंदन’ का #वनफैमिली में स्वागत करते हुए बेहद खुशी हो रही है। क्रिकेट के दिल में लंदन की एक खास जगह है, और हमें इसकी शानदार विरासत का हिस्सा बनकर गर्व महसूस हो रहा है। सरे के साथ मिलकर, हम युवा टैलेंट को आगे बढ़ाने, अलग-अलग कम्युनिटीज को जोड़ने और खेल के लिए उनके प्यार के जरिए फैन्स को एकजुट करने के लिए उत्सुक हैं।’

‘एमआई लंदन’ का एक नया चैप्टर

आकाश अंबानी ने कहा, ‘हमारे क्रिकेट सफर में ‘एमआई लंदन’ का एक नया चैप्टर शुरू हो रहा है। इनविंसिबल्स के जीत का रिकॉर्ड और खेल भावना, एमआई के जुनून, मजबूती और टीमवर्क के सिद्धांतों से पूरी तरह मेल खाती है।’

यह भी पढ़ेंः सुप्रीम कोर्ट एसिड अटैक मामलों में देरी पर सख्त, बताया ‘राष्ट्रीय शर्म’

यह साझेदारी फ्रेंचाइजी को वैश्विक पहचान दिलाएगी

सरे के चेयरमैन ओली स्लिपर ने कहा, ‘रिलायंस के साथ यह साझेदारी फ्रेंचाइजी को वैश्विक पहचान दिलाएगी और ‘एमआई लंदन’ ब्रांड से फैनबेस व व्यावसायिक मूल्य दोनों में तेजी से इजाफा होगा।’

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.