करो या मरो मुकाबले से पहले तगड़ा झटका, Bumrah की चोट ने बढ़ाई चिंता

भारत और इंग्लैंड के आखिरी मुकाबले से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के चलते पांचवें टेस्ट से बाहर हो गए हैं।

Share This Article:

नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच चल रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज (5th Test Match) अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) की अगुवाई में टीम इंडिया लंदन के ऐतिहासिक ओवल मैदान पर 31 जुलाई से पांचवां और आखिरी मुकाबला खेलने के लिए तैयार है। दोपहर 3:30 बजे से शुरू होने वाला यह मैच भारत के लिए बेहद अहम है, क्योंकि अगर यह मैच ड्रॉ या हार में बदलता है तो सीरीज इंग्लैंड के नाम हो जाएगी। फिलहाल मेजबान टीम 2-1 से आगे है।
हालांकि, इस अहम मुकाबले से पहले भारत को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah Injury) चोट के कारण पांचवें टेस्ट से बाहर हो गए हैं। यह खबर भारतीय प्रशंसकों के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है, खासकर तब जब टीम को हर हाल में जीत की जरूरत है।

Bumrah की चोट और BCCI की चुप्पी
खबरों के मुताबिक, बुमराह को केवल वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत नहीं, बल्कि वास्तविक चोट के चलते बाहर किया गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया के एक वरिष्ठ पत्रकार ने यह दावा किया है। लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान भी उन्हें लंगड़ाते हुए देखा गया था, और कुछ समय तक गेंदबाजी से भी दूर रहे थे। हालांकि बीसीसीआई (BCCI) की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

अर्शदीप को मिल सकता है मौका
बुमराह की गैरमौजूदगी में कप्तान शुभमन गिल अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकते हैं। अर्शदीप मैनचेस्टर टेस्ट में भी चोट की वजह से नहीं खेल सके थे, लेकिन अब उनकी फिटनेस को देखते हुए उन्हें अंतिम टेस्ट में मौका मिल सकता है। वह जस्सी का संभावित रिप्लेसमेंट माने जा रहे हैं।

Asia Cup 2025 को लेकर भी चिंता
बुमराह की चोट को लेकर चिंता इसलिए भी बढ़ गई है क्योंकि सितंबर में होने वाले Asia Cup 2025 में उनका रोल बेहद अहम माना जा रहा है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट कोई भी जोखिम नहीं लेना चाहता है।
पांचवें और निर्णायक मुकाबले से पहले जसप्रीत बुमराह का बाहर होना निश्चित ही टीम इंडिया के लिए एक बड़ा झटका है। अब देखना यह होगा कि Arshdeep Singh जैसे युवा गेंदबाज इस मौके का कैसे फायदा उठाते हैं और क्या शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया इस “करो या मरो” मुकाबले को जीत पाती है या नहीं।

NewG Network

contact@newgindia.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.