T20 वर्ल्ड कप से पहले Gambhir को किया किनारे

Asia Cup 2025 की शुरुआत से पहले टीम इंडिया को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बीसीसीआई ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को टी20 विश्व कप 2026 के लिए फिर से मेंटर पद की पेशकश की है।

Share This Article:

नई दिल्ली: Asia Cup 2025 का आगाज 9 सितंबर से होने जा रहा है। पहला मुकाबला अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच खेला जाएगा, जबकि टीम इंडिया (Team India) 10 सितंबर को संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। यह टूर्नामेंट भारतीय टीम के लिए आगामी टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2026) से पहले एक अहम रिहर्सल साबित होगा। इसी बीच क्रिकेट जगत में सबसे बड़ी चर्चा पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को लेकर है, जिन्हें एक बार फिर राष्ट्रीय टीम में मेंटोर की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

धोनी की संभावित वापसी

रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने धोनी से संपर्क साधा है और उन्हें टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) में मेंटर पद की पेशकश की है। धोनी ने 2021 में भी टीम इंडिया के साथ यही भूमिका निभाई थी, जब विश्व कप यूएई में आयोजित हुआ था। हालांकि उस दौरान भारत का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और टीम ग्रुप चरण से ही बाहर हो गई। बावजूद इसके, खिलाड़ियों ने धोनी के अनुभव और मार्गदर्शन की सराहना की थी।

क्यों हैं धोनी सबसे मजबूत विकल्प?

धोनी भारतीय क्रिकेट के इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। उनके नेतृत्व में भारत ने 2007 का टी20 विश्व कप, 2011 का वनडे विश्व कप और 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की थी। यही कारण है कि बोर्ड को विश्वास है कि उनकी रणनीतिक सोच और दबाव में संयम बनाए रखने की क्षमता टीम को फिर से मजबूत बनाएगी। बीसीसीआई के सूत्रों ने कहा है कि धोनी का अनुभव और उनकी शांत स्वभाव वाली कप्तानी शैली टीम को बड़े टूर्नामेंटों में जीत की राह दिखा सकती है।

गंभीर के साथ तालमेल बड़ी चुनौती

हालांकि, धोनी की वापसी में एक बड़ी चुनौती भी सामने आ सकती है। मौजूदा मुख्य कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) और धोनी के रिश्ते बहुत सहज नहीं रहे हैं। गंभीर कई मौकों पर धोनी की आलोचना कर चुके हैं। यही वजह है कि कयास लगाए जा रहे हैं कि गंभीर की मौजूदगी धोनी (Dhoni Gautam Gambhir Conflict) को इस प्रस्ताव को स्वीकारने से रोक सकती है। हालांकि आईपीएल के दौरान दोनों को बातचीत करते भी देखा गया है।

युवाओं के लिए वरदान साबित हो सकते हैं धोनी

अगले टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया में कई नए खिलाड़ियों को मौका मिलने की संभावना है। ऐसे में धोनी का ड्रेसिंग रूम में होना इन युवाओं के लिए एक वरदान साबित हो सकता है। धोनी का शांत स्वभाव, मैच पढ़ने की क्षमता और दबाव के समय सही फैसले लेना उन्हें खास बनाता है। Asia Cup 2025 से पहले धोनी के टीम इंडिया में संभावित एंट्री ने फैंस को रोमांचित कर दिया है। अगर वह मेंटर की भूमिका स्वीकार करते हैं तो यह भारतीय क्रिकेट के लिए बड़ा मोड़ साबित हो सकता है। हालांकि फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और अंतिम फैसला खुद धोनी के हाथों में है।

Sakshi Pal

sakshipal8700@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.