Asia Cup से पहले Dhoni की टीम इंडिया में एंट्री, मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

एशिया कप 2025 की शुरुआत से पहले BCCI ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को फिर से मेंटर पद की पेशकश की है, जिस पर क्रिकेट फैंस में खासा उत्साह है।

Share This Article:

नई दिल्ली: Asia Cup 2025 का आगाज 9 सितंबर से होने जा रहा है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला अफगानिस्तान और हांगकांग (Afghanistan vs Hong Kong) के बीच खेला जाएगा, जबकि अगले दिन यानी 10 सितंबर को टीम इंडिया दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में संयुक्त अरब अमीरात से भिड़ेगी। लेकिन इससे पहले ही क्रिकेट जगत में चर्चा तेज हो गई है कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) टीम इंडिया के साथ एक नई भूमिका में नजर आ सकते हैं।

धोनी को फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी की पेशकश

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने धोनी को टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) के लिए टीम इंडिया का मेंटर बनने का प्रस्ताव दिया है। यह दूसरी बार होगा जब धोनी (Dhoni Comeback as Mentor) को इस जिम्मेदारी के लिए चुना गया है। धोनी, जिन्होंने साल 2019 वर्ल्ड कप के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, अभी भी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते नजर आते हैं।

धोनी भारत के एकमात्र कप्तान हैं, जिन्होंने टी20 विश्व कप 2007, वनडे विश्व कप 2011 और चैंपियंस ट्रॉफी 2013 जिताई है। उनकी यही रणनीतिक सोच और अनुभव उन्हें खास बनाता है।

2021 में भी बने थे मेंटर

इससे पहले 2021 में भी धोनी को यूएई में हुए टी20 विश्व कप में टीम इंडिया (Team India) का मेंटर बनाया गया था। उस समय कप्तानी विराट कोहली और हेड कोच की जिम्मेदारी रवि शास्त्री के पास थी। हालांकि, भारत उस टूर्नामेंट में सफल नहीं हो पाया और पाकिस्तान के खिलाफ पहली बार विश्व कप में हार झेलनी पड़ी।

फैंस में खुशी, लेकिन फैसला धोनी पर निर्भर

धोनी के फिर से मेंटर बनने की खबर ने उनके प्रशंसकों में उत्साह भर दिया है। फैंस एक बार फिर धोनी को भारतीय ड्रेसिंग रूम में देखने के लिए बेताब हैं। बोर्ड सूत्रों का मानना है कि धोनी का शांत स्वभाव, नेतृत्व क्षमता और बड़े टूर्नामेंट जीतने का अनुभव टीम को फायदा पहुंचा सकता है। हालांकि, यह पूरी तरह धोनी के निर्णय पर निर्भर करेगा कि वह यह जिम्मेदारी लेना चाहते हैं या नहीं।

गंभीर की मौजूदगी बन सकती है रोड़ा?

धोनी के लिए इस बार एक चुनौती और हो सकती है। टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर और धोनी के रिश्ते हमेशा मधुर नहीं रहे हैं। गंभीर कई बार सार्वजनिक मंचों पर धोनी की आलोचना कर चुके हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि गंभीर की मौजूदगी धोनी को मेंटर पद स्वीकार करने में हिचकिचाहट पैदा कर सकती है। हालांकि, आईपीएल के दौरान दोनों को साथ बातचीत करते देखा गया है।

एशिया कप 2025 से पहले अगर धोनी टीम इंडिया के साथ मेंटर के रूप में जुड़ते हैं तो यह भारतीय क्रिकेट के लिए बड़ी खबर होगी। फिलहाल, गेंद धोनी के पाले में है और क्रिकेट प्रेमी उनकी प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं।

Usha Mehta

ushamehta0013@gmail.com

NewG India का सबसे युवा चेहरा, दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की। ग्रेजुएशन के बाद IGNOU और ABP न्यूज़ नेटवर्क जैसे संस्थानों में इंटर्नशिप की। सोशल और कॉमर्स विषयों की गहरी समझ हैं कलम के साथ आवाज में भी धार हैं। NewG India में बतौर कंटेंट डेवलपर व एंकर अपनी जिम्मेदारी उषा मेहता बखूबी निभा रही हैं ।

https://newgindia.com/author/usha/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.