नई दिल्ली: IPL 2026 से पहले भले ही टीमें अपनी रणनीति पर काम कर रही हों, लेकिन उनकी सिस्टर फ्रेंचाइजियां कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL 2025) में बड़े बदलाव कर रही हैं। पंजाब किंग्स (Punjab Kings) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के स्वामित्व वाली टीमों सेंट लूसिया किंग्स (St Lucia Kings) और बारबाडोस रॉयल्स (Barbados Royals) ने अपने नए कप्तानों के नाम की घोषणा कर दी है।
राजस्थान की बारबाडोस रॉयल्स के कप्तान बने रोवमैन पॉवेल
बारबाडोस रॉयल्स (Barbados Royals) ने एक बार फिर रोवमैन पॉवेल को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी है। पिछले सीजन में उनके नेतृत्व में टीम ने 10 में से 5 मैच जीते और क्वालिफायर-2 तक का सफर तय किया, हालांकि फाइनल में जगह नहीं बना पाई। पॉवेल 2023 और 2024 दोनों सीजन में टीम का हिस्सा रहे हैं और इस बार ट्रॉफी जीतने का लक्ष्य लेकर उतरेंगे।
पंजाब की सेंट लूसिया किंग्स के नए कप्तान डेविड विसे
वहीं, सेंट लूसिया किंग्स (St Lucia Kings) ने 40 वर्षीय ऑलराउंडर डेविड विसे को नया कप्तान नियुक्त किया है। पिछले साल फाफ डुप्लेसिस की कप्तानी में यह टीम चैम्पियन बनी थी, लेकिन इस बार फाफ व्यक्तिगत कारणों से उपलब्ध नहीं हैं। विसे 2021 से इस फ्रेंचाइजी के साथ हैं और अब तक 39 मैचों में 422 रन और 48 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। उनके सामने चुनौती होगी कि वह खिताब की रक्षा कर सकें।
- इसको भी पढ़ें: Team India की कमान किसे? सामने आए ये दो लीडर
CPL 2025 शेड्यूल और टीमें
CPL 2025 की शुरुआत 15 अगस्त से होगी। इसमें बारबाडोस रॉयल्स और सेंट लूसिया किंग्स अपने नए कप्तानों के साथ उतरेंगी और खिताब जीतने के लिए पूरी ताकत झोंकेंगी। इस सीजन में दोनों टीमों के स्क्वाड में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है, जो मुकाबलों को रोमांचक बनाएगा।



