नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। इस बार सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को कप्तानी सौंपी गई है, जबकि शुभमन गिल (Shubman Gill) को उपकप्तान बनाया गया है। गिल लगभग एक साल बाद T20 फॉर्मेट में वापसी कर रहे हैं। इसी बीच, नेपाल क्रिकेट टीम भी भारत (Nepal tour of India 2025) दौरे पर आ रही है और यहां पर एक अहम T20 सीरीज खेलेगी।
भारत दौरे पर नेपाल ए टीम
नेपाल की सीनियर टीम फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में टॉप एंड टी20 सीरीज में खेल रही है। वहीं, नेपाल क्रिकेट संघ ने अपनी ए टीम को भारत दौरे पर भेजने का फैसला किया है। यह दौरा एशिया कप से पहले खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए काफी अहम माना जा रहा है। गुवाहाटी में नेपाल ए टीम असम क्रिकेट टीम के खिलाफ पांच T20 (Nepal A vs Assam T20 series) मैच खेलेगी। यह सीरीज 28 अगस्त से 1 सितंबर तक होने की संभावना है। सभी मुकाबले एक ही मैदान पर बैक टू बैक खेले जाएंगे।
चयनकर्ताओं की नजर नेपाल खिलाड़ियों पर
नेपाल क्रिकेट संघ (Nepal Cricket Team) उम्मीद कर रहा है कि इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सीधे एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) की टीम में मौका दिया जा सकता है। यही वजह है कि नेपाल ए टीम के खिलाड़ी इस दौरे को अपने करियर के लिए बेहद अहम मान रहे हैं। गौरतलब है कि अभी तक भारत, पाकिस्तान और हांगकांग अपनी-अपनी टीमें घोषित कर चुके हैं, जबकि बाकी टीमों के स्क्वाड का इंतजार है।
असम टीम की कमान रियान पराग के हाथों में
असम की कप्तानी युवा स्टार रियान पराग (Riyan Parag) के हाथों में होने की संभावना है। माना जा रहा है कि यह सीरीज बेहद रोमांचक होगी क्योंकि असम की घरेलू टीम लगातार मजबूत प्रदर्शन करती रही है।
- इसको भी पढ़ें:
ऑस्ट्रेलिया में नेपाल का प्रदर्शन
रोहित पौडेल की अगुवाई में नेपाल की सीनियर टीम ऑस्ट्रेलिया में चल रही टी20 लीग खेल रही है, जिसमें पाकिस्तान शाहीन और बांग्लादेश ए जैसी मजबूत टीमें हिस्सा ले रही हैं। नेपाल ने अब तक खेले छह मैचों में से दो जीते हैं और चार हारे हैं। हालांकि, पाकिस्तान शाहीन के खिलाफ उन्होंने जोरदार मुकाबला खेलकर सबका ध्यान खींचा था। Asia Cup 2025 से पहले भारत में होने वाली यह टी20 सीरीज नेपाल क्रिकेट के लिए बड़े मौके के रूप में देखी जा रही है। असम के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सीधे एशिया कप टीम में जगह मिल सकती है। ऐसे में यह मुकाबले न सिर्फ नेपाल बल्कि भारतीय फैंस के लिए भी रोमांचक साबित होंगे।



