Asia Cup 2025: भारत में होगा आयोजन, 3 बार टकरा सकते हैं IND-PAK

एशिया कप 2025 को लेकर नई जानकारी सामने आई है, जिससे क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। खास बात यह है कि भारत और पाकिस्तान की टीमें इस बार एक नहीं, बल्कि तीन बार आमने-सामने आ सकती हैं।

Share This Article:

नई दिल्ली: एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) को लेकर क्रिकेट प्रशंसकों के बीच उत्साह चरम पर पहुंच गया है। इस बार टूर्नामेंट की मेजबानी भारत (Indian Cricket Team) कर रहा है और संभावनाएं जताई जा रही हैं कि यह आयोजन 4 या 5 सितंबर से शुरू होकर 21 सितंबर तक चलेगा। टूर्नामेंट को लेकर एशियन क्रिकेट काउंसिल (Asian Cricket Council) की आधिकारिक घोषणा जुलाई के दूसरे हफ्ते में होने की संभावना है।
हाल ही में सामने आई जानकारी के मुताबिक भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला सिर्फ एक बार नहीं बल्कि तीन बार हो सकता है। पहला मैच 7 सितंबर को दुबई में होने की संभावना है, जो ग्रुप स्टेज का हिस्सा होगा। इसके बाद दोनों टीमें सुपर-4 चरण में फिर आमने-सामने आ सकती हैं, और यदि दोनों फाइनल में पहुंचती हैं, तो तीसरी भिड़ंत संभव है। अब तक एशिया कप के इतिहास में भारत और पाकिस्तान कभी फाइनल में आमने-सामने नहीं आए हैं, लेकिन इस बार वह ऐतिहासिक पल आ सकता है।
हालांकि, भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच राजनीतिक तनाव को देखते हुए यह तय माना जा रहा है कि पाकिस्तान के मैच भारत से बाहर खेले जाएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, इन मुकाबलों के लिए यूएई प्रमुख वेन्यू के रूप में सामने आया है।

छह टीमें लेंगी हिस्सा, भारत सबसे सफल
टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और यूएई की टीमें भाग लेंगी। भारत न सिर्फ मौजूदा चैंपियन है, बल्कि वह आठ बार यह खिताब जीतकर सबसे सफल टीम भी है। श्रीलंका ने छह बार और पाकिस्तान ने दो बार खिताब अपने नाम किया है।

पिछली भिड़ंत में भारत ने पाक को हराया था
भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी टक्कर फरवरी में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान हुई थी, जहां विराट कोहली के शतक की बदौलत भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से शिकस्त दी थी। खास बात यह रही कि वह मुकाबला भी दुबई के मैदान पर ही खेला गया था-जहां एशिया कप 2025 में भी इन दोनों टीमों के आमने-सामने आने की पूरी संभावना है।
प्रशंसकों को अब जुलाई के दूसरे सप्ताह में होने वाली आधिकारिक घोषणा और शेड्यूल का इंतजार है, जिसके बाद एशिया की दो बड़ी क्रिकेट ताकतों की बहुप्रतीक्षित भिड़ंत को लेकर तस्वीर और साफ हो जाएगी।

NewG Network

contact@newgindia.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.