Asia Cup 2025: टीम इंडिया का चयन, राहुल-अय्यर समेत 6 बड़े नाम बाहर

Asia Cup 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से होने जा रही है। टूर्नामेंट से पहले टीम इंडिया के स्क्वाड को लेकर चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई जहां आधिकारिक घोषणा अगस्त के आखिरी हफ्ते में करेगी, वहीं क्रिकेट वेबसाइट विजडन ने संभावित टीम जारी कर कई सीनियर खिलाड़ियों को बाहर और युवाओं को मौका दिया है।

Share This Article:

नई दिल्ली: एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) का आगाज 9 सितंबर से होने जा रहा है। टूर्नामेंट से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के स्क्वाड (Team India Squad) को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। क्रिकेट प्रेमी टीम इंडिया (Team India) की आधिकारिक घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीसीसीआई अगस्त के आखिरी हफ्ते में 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर सकती है।

विजडन ने किया संभावित स्क्वाड का ऐलान

बीसीसीआई के आधिकारिक ऐलान से पहले क्रिकेट की मशहूर वेबसाइट Wisden ने एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) के लिए भारत की संभावित टीम जारी कर दी है। इस लिस्ट में 14 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है और कप्तान के तौर पर सूर्याकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को चुना गया है।

केएल राहुल-श्रेयस अय्यर को बड़ा झटका

विजडन ने अपनी संभावित टीम में कई बड़े नामों को बाहर रखा है। इंग्लैंड दौरे पर शानदार प्रदर्शन करने वाले केएल राहुल (KL Rahul) और श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को जगह नहीं मिली। वहीं युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह, जीतेश शर्मा और नीतीश राणा को शामिल कर टीम में नया जोश भरने की कोशिश की गई है।

शुभमन गिल की वापसी, यशस्वी जायसवाल बाहर

विजडन की टीम में सबसे बड़ी राहत की खबर शुभमन गिल (Shubman Gill) के फैंस के लिए रही। गिल को संभावित स्क्वाड में शामिल किया गया है और वे रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं। वहीं इंग्लैंड में दो शतक जड़ने वाले सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को बाहर रखा गया है।

पंत की जगह जितेश पर भरोसा

इंग्लैंड दौरे पर चोटिल हुए ऋषभ पंत अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं। उनकी जगह विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा पर दांव खेला गया है। वहीं गेंदबाजी विभाग में भी बदलाव दिखा। जसप्रीत बुमराह की उपलब्धता उनकी फिटनेस पर निर्भर होगी। अगर वे फिट नहीं हुए तो उनकी जगह किसी और तेज गेंदबाज को शामिल किया जा सकता है।

विजडन की संभावित टीम – Asia Cup 2025

  • बल्लेबाज : अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, रिंकू सिंह
  • विकेटकीपर : संजू सैमसन, जितेश शर्मा
  • ऑलराउंडर : हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे/नीतीश कुमार रेड्डी
  • गेंदबाज : जसप्रीत बुमराह (फिटनेस पर निर्भर), अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज/प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती

Sakshi Pal

sakshipal8700@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.