7 शतक और कप्तानी का ताज! WC से पहले BCCI का बड़ा फैसला

रोहित शर्मा ने टेस्ट और टी20 से संन्यास लिया है, वनडे की कप्तानी भी खतरे में है। पुरुष और महिला टीम की कप्तानी को लेकर चर्चा तेज है।

Share This Article:

नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) एक बार फिर आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 (ICC Women’s World Cup 2025) में टीम इंडिया की कमान संभाल सकती हैं। BCCI के सूत्रों के अनुसार, वनडे और टी20 में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के संन्यास के बाद अब महिला क्रिकेट टीम के भविष्य को लेकर तस्वीरें साफ होती जा रही हैं।

भारत करेगा वर्ल्ड कप की मेजबानी
भारत और श्रीलंका इस बार संयुक्त रूप से आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 की मेजबानी करने जा रहे हैं। यह टूर्नामेंट 30 सितंबर से शुरू होगा और इसका आयोजन एकदिवसीय प्रारूप में किया जाएगा। घरेलू मैदान पर खेलने जा रही टीम इंडिया (Team India) के लिए यह एक सुनहरा अवसर होगा कि वह पहली बार ICC महिला वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर सके।

कप्तानी को लेकर लग रहे थे कयास
पिछले कुछ महीनों से महिला टीम की कप्तानी को लेकर कई कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन अब संकेत मिल रहे हैं कि हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) को ही यह जिम्मेदारी दोबारा सौंपी जा सकती है। वह 2018 से टीम इंडिया की नियमित कप्तान हैं और उनके नेतृत्व में टीम ने अब तक चार बड़े ICC टूर्नामेंट खेले हैं। इनमें से एक में भारत फाइनल तक पहुंचा, जबकि दो बार सेमीफाइनल की बाधा पार नहीं कर सका। साल 2022 में टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी।

अनुभव और प्रदर्शन बना आधार
हरमनप्रीत के वनडे करियर पर नजर डालें तो उन्होंने 2009 में अपना डेब्यू किया था और अब तक कुल 149 मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। 129 पारियों में उन्होंने 37 की औसत से 4069 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके नाम 7 शतक और 19 अर्धशतक दर्ज हैं। उनका अनुभव और नेतृत्व क्षमता टीम इंडिया के लिए फायदेमंद साबित होती रहती है।

कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों से उम्मीदें
इस बार जब भारत अपनी ही सरजमीं पर वर्ल्ड कप खेलने जा रहा है, ऐसे में हरमनप्रीत के पास इतिहास रचने का बेहतरीन मौका होगा। न सिर्फ बल्ले से, बल्कि कप्तानी में भी उनसे बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। टीम मैनेजमेंट का मानना है कि वह एक संतुलित और प्रेरणादायी कप्तान हैं, जो बड़े मौकों पर टीम को संभाल सकती हैं।

रोहित शर्मा के बाद पुरुष टीम में जहां शुभमन गिल (Shubman Gill) को टेस्ट कप्तानी सौंपी गई है, वहीं महिला क्रिकेट में हरमनप्रीत कौर का अनुभव एक बार फिर टीम को आगे ले जाने में मदद कर सकता है। वर्ल्ड कप 2025 में उनकी अगुवाई में भारतीय टीम खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है।

Sakshi Pal

sakshipal8700@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.