नई दिल्ली। देशभर में रविवार को 15 फरवरी का महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जा रहा है। आज के पावन दिन पर लोग भगवान शंकर और माता पावर्तती की पूजा अर्चना कर रहे हैं। सभी जगह मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक हो रहा है। महाशिवरात्रि के अवसर पर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में आज 10 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है। काशी विश्वनाथ मंदिर में भी भारी संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। यहां रात से ही भक्तों की लंबी लाइन लगी है।

वहीं महाशिवरात्रि के अवसर पर उत्तर प्रदेश में लाखों श्रद्धालु विभिन्न नदियों में स्नान कर रहे हैं और मंदिरों में भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से संगम पर स्नान के लिए आज समुचित व्यवस्था की गई है, इसके साथ माघ मेले का समापन भी होगा।



