वैशाली: बिहार में विधानसभा चुनाव की घोषणा अब कुछ ही दिनों की दूरी पर है। यहां चुनाव आयोग की टीम पहले ही पटना पहुंच चुकी है और विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ महत्वपूर्ण बैठकों का दौर जारी है। इस बीच, वैशाली जिले की राघोपुर विधानसभा सीट, जो राज्य की सबसे हाई-प्रोफाइल सीटों में से एक मानी जाती है, पर चर्चाओं का बाजार गर्म है। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के छोटे पुत्र और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव यहां से दो बार विधायक रह चुके हैं, जिससे यह सीट राजनीतिक दांव-पेंच का केंद्र बनी हुई है। सवाल है क्या तेजस्वी यादव की यहां हैट्रिक लगाएंगे। इस बीच एनडीए की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलनों का सिलसिला जारी है।वहीं महागठबंधन तेजस्वी की यात्राओं के जरिए अपनी तैयारियों को धार दे रहा है। आइए जानते हैं, इस वीआईपी सीट पर क्या कहते हैं मौजूदा समीकरण। विधानसभा चुनाव
राघोपुर सीट का चुनावी समीकरण
बिहार के 243 विधानसभा सीट में से सबसे वीआईपी सीट लालू प्रसाद यादव के छोटेलाल तेजस्वी यादव का सीट राघोपुर है जिसका निर्वाचन क्षेत्र संख्या 128 है । यह विधानसभा सीट केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। इस सीट को यादव बहुमुल क्षेत्र माना जाता है। राघोपुर सीट पर लगभग 31 प्रतिशत यादव समुदाय के मतदाता, लगभग 18 फीसदी अनुसूचित जाति के मतदाता और लगभग 3 फीसदी मुस्लिम मतदाता हैं।
राघोपुर में कितने वोटर्स
चुनाव आयोग के SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार राघोपुर विधानसभा पुरुष मतदाताओं की कुल संख्या 181838 है। वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 160803 है थर्ड जेंडर 08 है। कुल मतदाताओं की संख्या 342649 है। 2020 के राघोपुर विधानसभा चुनाव के समय कुल मतदाता कि संख्या 344369 मतदाता थी।
बीते चुनावों का परिणाम
2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में, राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने राघोपुर सीट 38,174 वोटों (19.53%) के अंतर से जीती थी। उन्हें 97,404 वोट मिले और उनका वोट शेयर 48.74% रहा। उन्होंने भारतीय भाजपा के उम्मीदवार सतीश कुमार को हराया, जिन्हें 59,230 वोट (29.64%) मिले। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के उम्मीदवार राकेश रौशन 24,947 वोट (12.48%) के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।
राघोपुर सीट पर रह चुके विधायक
2010: सतीश कुमार (जनता दल यूनाइटेड)
2005: राबड़ी देवी (राष्ट्रीय जनता दल)
2005: राबड़ी देवी (राष्ट्रीय जनता दल)
2000 उपचुनाव: राबड़ी देवी (राष्ट्रीय जनता दल)
2000: लालू प्रसाद यादव (राष्ट्रीय जनता दल)
1995: लालू प्रसाद यादव (जनता दल)
1990: अमरेंद्र मिश्रा (कांग्रेस)
1985: अमरेंद्र मिश्रा (कांग्रेस)
1980: अमरेंद्र मिश्रा (कांग्रेस)
1977: वबूलाल शास्त्री (जनता पार्टी)



