रेल यातायात रोके बिना स्टेशनों का पुनर्निर्माण बहुत जटिल काम : वैष्णव

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि देश में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशनों पर रेल यातायात रोके बिना पुनर्निर्माण का बहुत जटिल काम किया जा रहा है और 1300 चिह्नित स्टेशनों में से 160 पर यह काम पूरा हो गया है।

Share This Article:

​​​​​​नई दिल्ली: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि देश में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशनों पर रेल यातायात रोके बिना पुनर्निर्माण का बहुत जटिल काम किया जा रहा है और 1300 चिह्नित स्टेशनों में से 160 पर यह काम पूरा हो गया है। वैष्णव ने लोकसभा में यह भी कहा कि रेलवे स्टेशनों के पुनर्निर्माण का काम देश में आजादी के बाद पहली बार किया जा रहा है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य गोडम नागेश के पूरक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देश में 1300 से अधिक रेलवे स्टेशनों का पुनर्निर्माण किया जाना है, जिनमें से 160 में यह काम पूरा हो गया है।

देश भर में करीब 7000 से अधिक स्टेशन

रेल मंत्री ने बताया कि देश भर में करीब 7000 से अधिक स्टेशंस हैं पूरे रेलवे नेटवर्क में। स्टेशंस का ग्रेडेशन, कितना वहां पर फुटफॉल होता है, कितना कितनी ट्रेन वहां पर जाती है, और कितना बिजी वो स्टेशन है उस पर उसका एक ग्रेडेशन होता है। एनएसजी वन से लेकर एनएसजी सिक्स तक का यह एक व्यवस्था है। लेकिन मैं आपके माध्यम से पूरे सदन को और आप आपके माध्यम से देश को भी बताना चाहूंगा कि जिस तरह से इन 11 वर्षों में माननीय प्रधानमंत्री ने एक नई पहल की है स्टेशंस को नवनिर्माण करने के लिए उनका पुनर्निर्माण करने के लिए एक अमृत भारत स्टेशन योजना प्रारंभ की है। और यह आज के समय में पूरे विश्व में सबसे बड़ा स्टेशन का रिकंस्ट्रक्शन प्रोग्राम है। 1300 से ज्यादा स्टेशनों का रिकंस्ट्रक्शन चल रहा है। 160 स्टेशन का काम कंप्लीट हो गया है। यह पुराने समय से बहुत अलग तरीका है काम करने का। पहले केवल रंगाई पुताई करने को ही स्टेशन का डेवलपमेंट मान लिया जाता था। आज स्टेशन में किस तरह से एक सिंसियर तरीके से मास्टर प्लान बनाना आगामी 50 साल के लिए प्लानिंग करना किस तरह से लोकल आर्किटेक्चर को इंपोर्टेंस देना कैसे दोनों साइड में एंट्री हो सके उसका ध्यान रखना।

एक्सेस टू स्टेशन पर बहुत ध्यान दिया गया है

कंप्लीट कई जगह पैसेंजर हॉल जैसे 12 मीटर के जो एफओबी बने हैं वो देख के लगता है कि वाकई एक देश में स्टेशंस के और पैसेंजर्स के पॉइंट ऑफ व्यू से एक नई पहल की गई है। एक्सेस टू स्टेशन पर बहुत ध्यान दिया गया है। पार्किंग एरियाज को कैसे डेवलप करें उसका ध्यान दिया गया है। अध्यक्ष जी एक बहुत अच्छी जिसका बेनिफिट मिला इस हाल ही छठ और दिवाली के समय में पैसेंजर्स के लिए एक बड़ा होल्डिंग एरिया स्टेशन के बाहर बनाया गया। उसकी शुरुआत न्यू दिल्ली स्टेशन से की गई थी। उसके बाद में कई करीब करीब 50 60 स्टेशन पर होल्डिंग एरिया बनाया गया जिससे कि पैसेंजर्स आए भीड़भाड़ ना रहे और बहुत आराम से अंदर जा सके। बहुत सिंसियर एफर्ट किए जा रहे हैं माननीय अध्यक्ष जी स्टेशनों के पुनर्निर्माण के लिए।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.