राजगीर में ‘प्रायोरिटी पैकेज’ शुरु, एक टिकट में जू और नेचर सफारी का ले आनंद

राजगीर जू सफारी और नेचर सफारी प्रशासन ने गर्मी में पर्यटकों की सुविधा के लिए जगह-जगह वेटिंग एरिया में कूलर, ओआरएस और ठंडा पानी समेत कई अन्य व्यवस्था की है। ग्लास ब्रिज, जिप लाइन, जिप बाइकिंग और आर्चरी शूटिंग पर्यटकों के सबसे पसंदीदा स्पॉट। पिछले तीन महीनों में 1 लाख 37 हजार 855 से अधिक पर्यटकों ने किया भ्रमण।

Share This Article:

पटना। राजगीर जू सफारी और नेचर सफारी प्रशासन ने पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ‘प्रायोरिटी पैकेज’ शुरू किया है। इस पैकेज के तहत पर्यटक एक ही टिकट पर दोनों सफारियों की सभी प्रमुख गतिविधियों का आनंद ले सकेंगे। व्यस्कों के लिए इसकी कीमत 2 हजार रु. तथा बच्चों के लिए 1 हजार रु. निर्धारित की गई है।

जेनरल टिकट का चार्ज ऑफलाईन में 250 रु एवं ऑनलाईन में 750 रुपये निर्धारित है

इस पैकेज में जू सफारी प्रवेश, 180 डिग्री थिएटर, एवियरी भ्रमण, सफारी भ्रमण, नेचर सफारी प्रवेश, ग्लास ब्रिज, सस्पेंशन ब्रिज, जिप लाइन, जिप बाइकिंग, राइफल शूटिंग, आर्चरी, वॉल क्लाइंबिंग और इलेक्ट्रिक व्हीकल जैसी सुविधाएं शामिल हैं। (बच्चों के लिए जिप लाइन और जिप बाइकिंग को छोड़कर)। वहीं जेनरल टिकट का चार्ज ऑफलाईन में 250 रु एवं ऑनलाईन में 750 रुपये निर्धारित है।

पैकेज लेने वाले पर्यटकों को अलग-अलग कतारों में नहीं लगना पड़ेगा

अब पैकेज लेने वाले पर्यटकों को अलग-अलग कतारों में नहीं लगना पड़ेगा क्योंकि टिकट ऑनलाइन व काउंटर दोनों से उपलब्ध हैं। प्रत्येक स्लॉट में अधिकतम 20 टिकट उपलब्ध होंगे, यानी प्रतिदिन कुल 40 टिकट ही जारी किए जाएंगे। यह पैकेज सुबह 10 बजे और दोपहर 12 बजे के स्लॉट में उपलब्ध रहेगा। विशेष प्रशिक्षित गाइड हिंदी और अंग्रेजी में पर्यटकों को जानकारी देंगे।

पैकेज परिवारों, विदेशी पर्यटकों तथा बौद्ध सर्किट के यात्रियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है

राजगीर जू सफारी के निदेशक राम सुन्दर एम और नालंदा वन प्रमंडल पदाधिकारी राजकुमार एम ने बताया कि यह विशेष पैकेज परिवारों, विदेशी पर्यटकों तथा बौद्ध सर्किट के यात्रियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी साबित होगा। इस पैकेज से पर्यटक समय की बचत के साथ- साथ बेहतर अनुभव भी ले सकेंगे। वहीं गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए पर्यटकों की सुविधा के लिए जगह-जगह वेटिंग एरिया में कूलर, ओआरएस का घोल और ठंडे पेयजल की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा वेटिंग शेड, बस वेटिंग शेड, एंट्रेंस प्लाजा और अन्य विभिन्न स्थानों पर शेड का निर्माण भी कराया गया है।

सफारी का नया अंदाज: अब लाइन नहीं, सीधे एक्सपीरियंस

राजगीर जू सफारी और नेचर सफारी में ग्लास ब्रिज, जिप लाइन, जिप बाइकिंग और आर्चरी शूटिंग पर्यटकों के सबसे पसंदीदा आकर्षण बने हुए हैं। इन लोकप्रिय स्थलों पर प्रतिदिन हजार से 12 सौ पर्यटकों की आवाजाही बनी रहती है। पिछले तीन महीनों में इन आकर्षणों पर 1 लाख 37 हजार 855 से अधिक पर्यटक घूमने आए हैं। पर्यटकों की सुविधा के लिए यहां बस की व्यवस्था की गई है, जिसमें सवार होकर वे विभिन्न जगहों का भ्रमण कर सकते हैं। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर ऑटोरिक्शा भी किराए पर उपलब्ध कराया जाता है। इन सुविधाओं और आकर्षणों के कारण राजगीर जू सफारी और नेचर सफारी पर्यटकों के बीच लगातार लोकप्रियता हासिल कर रहा है।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.