RJD के पूर्व विधायक ने NDA को बताया ‘जनता का साथी’

बिहार की सियासी मिट्टी में गठबंधन की जड़ें हमेशा कमजोर रही हैं, लेकिन इस बार का महागठबंधन कुछ ज्यादा ही नाजुक साबित हो रहा है। RJD, कांग्रेस और वाम दलों के बीच सीटों पर खींचतान ने न केवल आंतरिक कलह को जन्म दिया है, बल्कि छोटे सहयोगी जैसे VIP और JMM ने भी बैकफुट ले लिया है। नालंदा से मो. आलम की रिपोर्ट

Share This Article:

नालंदा: नालंदा के बिहार शरीफ विधानसभा क्षेत्र से राजद के पूर्व विधायक पप्पू खान ने पार्टी से टिकट नहीं मिलने के बाद तेजस्वी यादव और संजय यादव के साथ महागठबंधन पर हमलावर हैं। इसी कड़ी में रविवार को उन्होंने कहा कि व्हाट्स ऐप के जरिए सुबह 9 बजे फोन आया कि उन्हें जान मारने की धमकी मिली है। इसके बाद उन्होंने घटना की लिखित शिकायत स्थानीय नगर थाना बिहार में की है।

नीतीश के शासन में अल्पसंख्य सुरक्षित हैं

पप्पू खाने ने रविवार को संवाददाता सम्मेलन में राजद और कांग्रेस पर कई गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा की रास्ट्रीय जनता दल अब लालू की पार्टी नहीं रह गई है। तेजस्वी यादव नेता बनने के लायक नहीं हैं। उन्होंने सिर्फ मुलमानों को डराने का काम किया है। NDA के नेता बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि उनके शासनकाल में राज्य में एक भी दंगा नहीं हुआ है। बिहार के 18 प्रतिशत मुसलमान बिल्कुल सुरक्षित है।

राजद-कांग्रेस मुसलमानों को डरा कर वोट लेती है

राजद और कांग्रेस सिर्फ मुसलमानों को डरा कर वोट लेती है। अब मुसलमान को समझ में आ गया है कि उनके चेहरे का इस्तेमाल सिर्फ फोटो खिंचाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा ओवैसी को भाजपा का बी टीम कहते हैं, मगर जब ओवैसी महागठबंधन में शामिल होना चाहे तो उन्हें शामिल नहीं किया गया। जिस मुकेश साहनी का कोई वोट नहीं है फिर भी उन्हें तरजीह दी जा रही है। अब हम लोगों ने सोच लिया है राजद को हराने के लिए भाजपा से भी मिलना पड़े तो हम तैयार है। भाजपा पार्टी में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा आगे की रणनीति तैयार कर रहे हैं। पप्पू खान के इस ब्यान से सियासत में नया भूचाल आ गया है।अब देखना यह होगा कि क्या पूर्व विधायक पप्पू खान का यह ब्यान इस विधानसभा चुनाव में राजनीत रंग लाता है या नहीं!

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.