औद्योगिक इकाइयों व प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर होगी कार्रवाई: सीएम रेखा

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रदूषण नियंत्रण को लेकर विभिन्न विभागों के साथ की समीक्षा, कंट्रोल के लिए कई टीमें अलग से लगाई।

Share This Article:

नई दिल्ली: दिल्ली में सोमवार को धुंध की चादर छाई रही और एक्यूआई खतरनाक स्तर पर पहुंचने से शहर की वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बनी रही। सीपीसीपी के अनुसार, सोमवार की शाम 7:05 बजे दिल्ली का ओवरऑल एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 309 बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। हालात से निपटने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज दिल्ली सचिवालय में एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई। बैठक में पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, विकास मंत्री कपिल मिश्रा, समाज कल्याण मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह, सरकार के मुख्य सचिव राजीव वर्मा समेत अन्य विभागों व दिल्ली नगर निगम के उच्च अधिकारी माैजूद थे।

प्रदूषण से लोगों को बचाना सरकार प्राथमिकता है

रेखा गुप्ता ने बताया कि राजधानी दिल्ली को प्रदूषण से बचाना हमारी प्राथमिकता है और इसके लिए लगातार गंभीर व प्रभावी उपाय किए जा रहे हैं। प्रदूषण फैलाने वाली औद्योगिक इकाइयों, प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के लिए कई टीमों का गठन कर दिया गया है। इसके अलावा प्रदूषण के ‘हॉट स्पॉट’ को सामान्य बनाने के लिए लगातार अभियान चल रहा है। दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा का कहना है कि सरकार दूसरे निकायों के साथ मिलकर प्रदूषण रोकने के लिए सारे उपाय कर रही है, उम्मीद है कि आने वाले दिनों में प्रदूषण नियंत्रण में आ जाएगा।

अन्य उपाय भी किए जाने जरूरी

इस समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों से प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए लगातार चल रहे उपायों पर बातचीत की और कहा कि अब अन्य उपाय भी किए जाने जरूरी है, ताकि प्रदूषण नियंत्रण में तो आए ही साथ ही उसमें बढ़ोतरी भी न हो सके। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी है कि प्रदूषण नियंत्रण को लेकर किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर कहीं भी लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राजधानी के प्रदूषण को कम करने के लिए पड़ोसी राज्यों से समन्वय बनाया जा रहा है। प्रदूषण फैलाने वाली औद्योगिक इकाइयों के अलावा प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ के लिए अतिरिक्ति टीमों का गठन किया जा रहा है, ताकि प्रदूषित इकाइयों को बंद किया जा सके और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को जब्त किया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये टीमें उसी दिन शाम को अपनी रिपोर्ट उन्हें व पर्यावरण मंत्री को भेजेंगी। जलाने वाली घटनाओं पर पूरे तरीके से रोक लगाने के लिए भी अतिरिक्त टीमों का गठन किया जा रहा है। कूड़ा जलाने वालों पर जुर्माना तो लगाया ही जाएगा, साथ ही उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी।

हॉट स्पॉट को प्रदूषण रहित बनाने के लिए उपाय शुरू

रेखा गुप्ता ने यह भी कहा कि प्रदूषण को लेकर राजधानी के विभिन्न हॉट स्पॉट को प्रदूषण रहित बनाने के लिए प्रभावी उपाय शुरू कर दिए गए हैं। वहां लगातार पानी की बौछारों का छिड़काव किया जा रहा है। साथ ही धूल रोकने के लिए मैकेनिकल उपाय चल रहे हैं। दिल्ली नगर निगम को निर्देश जारी किए गए हैं कि सड़कों, गलियों, बाजारों, कॉलोनियों आदि की लगातार सफाई होती रहनी चाहिए। इसके अलावा जहां भी कूड़ा है, उसे तुरंत हटाया जाए। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर विभिन्न टीमें लगातार निगरानी करेंगी। मुख्यमंत्री का कहना है कि हमारी सरकार आगामी दिनों मे भी प्रदूषण रोकने के लिए लगातार तैयारी कर रही है। सर्दियों के दौरान अगर प्रदूषण की स्थिति गंभीर होगी तो रात को विभिन्न कॉलोनियों व बाजारों की सुरक्षा में लगे चौकीदारों को हीटर देने पर भी विचार किया जाएगा

पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा का कहना है कि सरकार राजधानी के अन्य निकायों के साथ मिलकर प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी उपाय कर रही है। इसके लिए लगातार उपाय व निर्देश जाए जा रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी कि दिल्ली नगर निगम को निर्देश जारी किए गए हैं कि वाटर स्प्रिंकलर की ड्यूटी डबल कर दी जाए। यह कार्य बेहद गंभीरता व प्रभावी तरीके से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण नियंत्रित करन के लिए जितनी भी टीमों का गठन किया गया है, उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने काम में बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें। प्रदूषण नियंत्रण हमारी सरकार की प्राथमिकता है, जिसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.